एक्सप्लोरर

बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट मजहब नहीं, मुल्क की मुसीबत... सीएम योगी के बाद आया मुख्तार अब्बास नकवी का रिएक्शन

World Population Day: बढ़ती जनसंख्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मजहब की नहीं बल्कि पूरे देश के लिए मुसीबत है.

Mukhtar Abbas Naqvi On Population: देश में बढ़ती जनसंख्या (Population) को लेकर बयानबाजियां तेज हो गई हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या को किसी धर्म से जोड़कर देखना गलत है और ये पूरे देश के लिए ही मुसीबत है. उनके इस बयान को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से भी जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि एक वर्ग की बढ़ती आबादी चिंता का विषय है.

देश में बढ़ती जनसंख्या पर यूनाइटेड नेशन्स संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी बयान जारी करते हुए कहा था कि भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से भी ज्यादा होने वाली है. तो वहीं मुख्तार अब्बा नकवी ने कहा है कि बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मज़हब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है, इसे जाति, धर्म से जोड़ना जायज़ नहीं है.

सीएम योगी ने क्या कहा?

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी प्रयास करते समय हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जनसांख्यिकी असंतुलन पैदा न होने पाए. दरअसल, लखनऊ में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा’ की शुरुआत करते हुए योगी ने कहा, “जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए.”

उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि बीते पांच वर्षों से देशभर में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि भी है, लेकिन यह उपलब्धि तभी है, जब समाज स्वस्थ व आरोग्यता की स्थिति को प्राप्त कर सके.”

बढ़ती जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की आबादी (Population) नवंबर 2022 के मध्य तक आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है. अभी चीन (China) सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और भारत (India) अगले साल उसे पछाड़ देगा. संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से जारी की गई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि, साल 2023 तक भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रखंड के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा ‘विश्व जनसंख्या संभावना 2022’ नाम की रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक जनसंख्या 15 नवंबर, 2022 तक आठ अरब के आंकड़े पर पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें: World Population Day 2022: होने वाला है जनसंख्या विस्फोट, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने जा रहा है भारत, 2023 में चीन हो जाएगा पीछे

ये भी पढ़ें: Mukhtar Abbas Naqvi Resigns: नकवी के इस्तीफे के बाद मोदी कैबिनेट में एक भी मुसलमान मंत्री नहीं, संसद में भी बीजेपी का कोई मुस्लिम सदस्य नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget