एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच से खुश मुकेश खन्ना ने विरोध करनेवालों पर बोला हमला

मुकेश खन्ना ने कहा कि सीबीआई जांच से न सिर्फ न सिर्फ सुशांत के लिए न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि एक बड़ा रास्ता भी खुला है, जो सुशांत को इंसाफ दिलाने‌ की तरफ भी जाता है.

मुम्बई : जाने-माने‌ अभिनेता मुकेश खन्ना ने सीबीआई द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की खूब प्रशंसा की और सुशांत को इंसाफ दिलाकर की मुहिम में एबीपी न्यूज़ के योगदान की भी तारीफ की. मुकेश खन्ना ने आदित्य ठाकरे का नाम लिये बगैर कहा कि इस पूरे मामले में किसी बड़ी राजनीतिक शख्सियत को बचाने की कोशिश की जा रही थी और यही वजह है कि सीबीआई जांच का इतने मुखर अंदाज में विरोध किया जा रहा था.

मुकेश खन्ना ने कहा कि मुम्बई पुलिस और राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच का विरोध करने से यह शक गहरा हुआ कि सुशांत की मौत के मामले में दाल में जरूर कुछ काला है. वो कहते हैं, "अगर सुशांत ने खुदकुशी की है, तो फिर कोई भी एजेंसी जांच क्यों न कर ले, तो खुदकुशी की बात ही तो सामने निकलकर आएगी न? ऐसे में तमाम लोगों का सीबीआई जांच का विरोध किये जाने से साबित होता है कि इस मामले में कुछ छुपाया जा रहा है."

मुकेश खन्ना ने कहा कि सीबीआई जांच से न सिर्फ न सिर्फ सुशांत के लिए न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि एक बड़ा रास्ता भी खुला है, जो सुशांत को इंसाफ दिलाने‌ की तरफ भी जाता है.

मुकेश खन्ना ने कहा कि पहले उन्हें भी लगा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की होगी, लेकिन बाद में मामला इस कदर संदेहास्पद हो गया कि‌ उन्हें भी सुशांत की हत्या किये जाने का शक हुआ और इसीलिए उन्होंने भी पुरजोर अंदाज में इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने बॉलीवुड के बड़े सितारों द्वारा इस मामले में चुप्पी साधे जाने का भी विरोध किया.

मुकेश खन्ना ने आदित्य ठाकरे का नाम लिए बिना कहा, "कोई ऐसा शख्स है जिसने सुशांत की मौत के मामले में बहुत बड़ी गलती कर दी है, जिसे बचाने में सब लोग जुटे हुए थे."

उन्होंने कहा, "एक हफ्ते पहले ही सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली थी और सुशांत की मौत को भी खुदकुशी करार दिया गया. ऐसे कैसे हो सकता है भला? इस राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश होना जरूरी है और जिनके तार भी सुशांत की मौत से जुड़े हुए हैं, उनके नाम सामने आने चाहिए. सीबीआई की जांच से सब बाहर आ जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget