एक्सप्लोरर

'कब्र नहीं हटाई तो बाबरी की तरह...', बजरंग दल-VHP की धमकी के बाद बढ़ाई गई मुगल शासक की कब्र की सुरक्षा

औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. वीएचपी और बजरंग दल ने महाराष्ट्र सरकार से औरंगजेब की कब्र हटाने को कहा है. इस बीच मुगल शासक की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Aurangzeb Grave Row: मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने सोमवार (17 मार्च) को महाराष्ट्र में आंदोलन का ऐलान किया है. हिंदूवादी संगठनों के ऐलान के बाद औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई. 

वीएचपी-बजरंग दल ने महाराष्ट्र सरकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर औरंगजेब की कब्र हटाने में देरी हुई तो वे बाबरी की तरह 'कारसेवा' करेंगे. हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी के बाद औरंगजेब की कब्र के पास स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. 

विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र-गोवा क्षेत्र प्रमुख गोविंद शेंडे ने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस  से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग औरंगजेब की तारीफ करने में लगे हुए हैं. औरंगजेब ने देश पर बहुत अत्याचार किया. हिन्दुओं पर अत्याचार किया. अपने पिता के साथ अत्याचार किया. ऐसे क्रूर व्यक्ति का कोई भी चिन्ह इस भारत में अब सहन नहीं किया जाएगा. इसलिए हम सरकार से अपील कर रहे हैं कि हिन्दुओं की भावना को समझते हुए औरंगजेब की कब्र को वहां से हटाएं.

VHP-बजरंग दल ने किया 'कारसेवा' का ऐलान

वीएचपी के नेता किशोर चव्हाण, बजरंग दल के नेता नितीन महाजन, संदेश भेगड़े ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपकर कब्र हटाने की मांग की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी बातें नहीं मानी तो बाबरी स्टाइल में कारसेवा की जाएगी. वीएचपी और बजरंग दल ने सोमवार (17 मार्च) को पूरे राज्य में आंदोलन करने का ऐलान किया था. उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेताओं ने भी हिंदूवादी संगठनों का समर्थन किया है.

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ ने औरंगजेब से की फडणवीस की तुलना 

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की है. उन्होंने सीएम फडणवीस को मुगल शासक जैसा ही क्रूर बता दिया. सपकाल ने कहा, 'औरंगजेब ने अपने पिता को जेल में डाला, खुद के बड़े भाई की हत्या की और उसका सिर काटकर पूरी दिल्ली में घुमाया. छोटे भाई को पागल करार दिया और उसे मार डाला. वह समय-समय पर सिर्फ धर्म का इस्तेमाल करता था, वह कभी हज के लिए भी नहीं गया. औरंगजेब धर्म का इस्तेमाल सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए करता था. आज के समय में देवेंद्र फडणवीस भी उतने ही क्रूर हैं. वह हमेशा धर्म का सहारा लेते हैं.' वहीं बीजेपी की ओर से इस बयान की निंदा की गई और इसे बचकाना बयान कहा गया है.

अबु आजमी के बयान से शुरू हुआ बवाल

महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ, जब सपा विधायक अबु आजमी ने मुगल शासक की तारीफ की. औरंगजेब की तारीफ करने पर अबु आजमी को विधानसभा सत्र से सस्पेंड कर दिया गया. फिलहाल अबु आजमी जमानत पर बाहर हैं और पुलिस की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. 

अयोध्या में हुई थी कारसेवा

बता दें कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के लिए पूरे देश से दो लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे. यहां पहुंचे लोगों को 'कारसेवक' नाम दिया गया था. अब विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने ऐलान किया है कि अगर औरंगजेब की कब्र नहीं हटाई जाएगी तो 'कारसेवा' की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'औरंगजेब 27 साल तक महाराष्ट्र में रहे और...', कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने VHP-बजरंग दल से ये क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget