एक्सप्लोरर

Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न, PM मोदी ने किया ऐलान

Bharat Ratna Award 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि एमएस स्वामीनाथन, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा.

Bharat ratna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की. सबसे पहले उन्होंने ट्वीट कर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा.

'आपातकाल में डटकर खड़े रहे चौधरी चरण सिंह'

चौधरी चरण सिंह को को भारत रत्न दिए जाने की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है. उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था.'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति दी. वे आपातकाल के खिलाफ भी डटकर खड़े रहे. हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है.'

'एक विद्वान और स्टेट्समैन थे पीवी नरसिम्हा राव'

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'ये साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. वो एक विद्वान और स्टेट्समैन थे.' पीएम मोदी ने कहा कि नरसिम्हा राव ने अलग-अलग क्षमताओं में देश की सेवा की है. वो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक के तौर पर की गई अपनी सेवाओं के लिए भी वर्षों तक याद किए जाएंगे.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट मे पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि नरसिम्हा राव के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने और देश के विकास के लिए ठोस नींव रखने में अहम भूमिका निभाई. प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए गए, जिसने भारत को वैश्विक बाजार के लिए खोला और इससे आर्थिक विकास के नए युग का आगाज हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में पीवी नरसिम्हा राव के योगदान को भी याद किया जाएगा.

कृषि क्षेत्र में स्वामीनाथन ने भारत को बनाया आत्मनिर्भर

एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'ये बहुत खुशी की बात है कि भारत सरकार एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है. स्वामीनाथन ने कृषि और किसानों के भले के लिए अभूतपूर्ण योगदान दिया है. पीएम मोदी ने आगे लिखा कि स्वामीनाथन ने कृषि क्षेत्र में भारत को कठिन समय में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उन्होंने (स्वामीनाथन ने) भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में काम किया था. डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदला बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि को भी सुनिश्चित किया. पीएम मोदी ने कहा कि स्वामीनाथन ऐसे शख्स थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और हमेशा उनकी सलाह को मैंने महत्व दिया.

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर जयंत चौधरी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget