एक्सप्लोरर

एमपी: फरियाद करने गईं भांजियों को मामा शिवराज ने भिजवाया जेल, लड़कियों ने लगाया प्रेग्नेंसी टेस्ट का आरोप

पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि जेल में उन्हें कैदी की तरह रखा गया, यहां तक की उन सभी का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवाया गया.

भोपाल: मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में मामा के नाम से जाने जाते हैं. शिवराज सिंह प्रदेश के लड़के-लड़कियों को अपना भांजा-भांजी बताते है, लेकिन उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वालीं भांजियों को सीएम शिवराज ने जेल भिजवा दिया. लड़कियों ने लड़कों के सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने का भी आरोप लगाया है. सीएम के कार्यक्रम में किया लड़कियों ने हंगामा दरअसल कल भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में कुछ लड़कियों ने हंगामा किया था. युवतियों ने महिला आरक्षक की परीक्षा दी थी, उसे पास भी कर लिया, लेकिन लंबाई में तीन सेमी कम होने के चलते उन्हें नौकरी नहीं मिली. तीन दिन से धरने पर बैठी इन लडकियों ने अपनी फरियाद शिवराज सिंह को सुनाने की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. लड़कों के सामने किया प्रेग्नेंसी टेस्ट- पीड़ित लड़कियां इतना ही नहीं जेल में इन नौ लड़कियों के साथ जो कुछ हुआ वो पुलिस पर सवाल खड़ा करता है. पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि जेल में उन्हें कैदी की तरह रखा गया, यहां तक की लड़कों के सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवाया गया. लड़कियों ने पुलिस जवानों पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं लड़कियों का कहना है कि प्रेग्नेंसी टेस्ट के दौरान पुरुष जेल प्रहरी ताका-झांकी कर रहे थे. जब हमने विरोध दर्ज कराया तो हमें चुप करा दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget