एक्सप्लोरर

MP पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया एमपी ई-कॉप मोबाइल एप

भोपाल: बेंगलुरू में नए साल के जश्न पर हुई छेड़खानी की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर छिड़ी देशव्यापी बहस के बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने ‘एमपी ई-कॉप’ मोबाइल एप और पोर्टल सेवा शुरू की है. इसके जरिये मुसीबत के वक्त केवल एक बटन भर दबाने से महिला को तुरंत मदद मिलने का दावा किया गया है.

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक रिषी कुमार शुक्ला ने आज बताया, ‘‘एमपी ई-कॉप मोबाइल एप में एसओएस की सुविधा दी गई है. महिला के बटन दबाते ही एप में पहले से चुने गए फोन नंबरों पर सहायता की जरूरत का एसएमएस पहुंच जायेगा.’’ उन्होंने कहा कि एप की सहायता से कोई भी महिला मुश्किल के वक्त एक बार में अधिकतम पांच नंबरों पर सहायता का संदेश भेज सकती है.

पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2017 की प्राथमिकताओं के संबंध में कार्ययोजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष कार्य-योजना बनाई जा रही है. इसके अलावा साइबर अपराध की आशंकाओं के मद्देनजर लोगों को जागरूकत बनाने की योजना भी बनायी जा रही है.

पुलिस मुख्यालय में एमपी ई-कॉप एप को कल जारी करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा, ‘‘बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले गुण्डा तत्वों को गिरफ्तार करें और उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करें.’’

शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून की आवश्यकता जताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को ऐसे कानून का मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए. महिलाओं के खिलाफ अपराध को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसके लिए बैतूल जिले में चलायी गयी ‘समर्थ संगिनी’ जैसी पहल का विस्तार अन्य जिलों में करने को कहा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जिलों में ऐसे गिरोहों पर नजर रखें, जो बेटियों की खरीद-फरोख्त का घिनौना काम कर रहे हैं.

एप के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसमें आम लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं. इसके माध्यम से गुम दस्तावेज और मोबाईल की घर बैठे पुलिस को सूचना दी जा सकती है.

उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में सगे संबंधियों को एसएमएस जारी करने की सुविधा के अलावा इसमें महत्वपूर्ण फोन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध है और गुम हुए सामान की रिपोर्ट चेक की जा सकता है. उन्होंने बताया कि इसके जरिये गुमशुदगी और अज्ञात शव के बारे में जानकारी ली जा सकती है और चोरी और बरामद वाहनों की जानकारी ली जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget