एक्सप्लोरर

मेधा पाटकर ने धार जेल में तोड़ा 17 दिनों से चल रहा अनशन

पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने बताया, "अलग-अलग संगठनों के 15 सदस्य धार जेल पहुंचे, जहां मेधा पाटकर पिछले तीन दिनों से बंद हैं. सात सदस्यों ने पाटकर से जेल के अंदर मुलाकात की साथ ही सेहत को देखते हुए अनशन खत्म करने की अपील की.

धार: नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने से डूब में आने वाले गांव के लोगों की हक की लड़ाई लड़ रहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर ने अपना अनशन तोड़ दिया है. अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोगों की अपील पर शनिवार शाम अपना 17 दिन से चल रहा उपवास को उन्होंने खत्म कर दिया, मगर वह अभी जेल में ही रहेंगी.

पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने बताया, "अलग-अलग संगठनों के 15 सदस्य धार जेल पहुंचे, जहां मेधा पाटकर पिछले तीन दिनों से बंद हैं. सात सदस्यों ने पाटकर से जेल के अंदर मुलाकात की साथ ही सेहत को देखते हुए अनशन खत्म करने की अपील की.

डॉ. सुनीलम के मुताबिक, "मेधा को शरद यादव सहित दूसरे संगठनों के चिट्ठी के साथ बताया गया कि उनके साथ देशभर के लोग खड़े हैं और लोगों की सहमति है कि बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते आप अनशन खत्म करें. इसके बाद मेधा पाटकर ने जेल में नींबू पानी पीकर अनशन को खत्म किया."

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय पारिक, पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद हन्नान मुल्ला, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमन के एनी राजा, कृषक मुक्ति संग्राम समिति के अखिल गोगोई, पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम, वरिष्ठ पत्रकार चिन्मय मिश्र, प्रमोद बागड़ी, सरोज मिश्र, मीरा उपस्थित थे.

गौरतलब है कि बांध की ऊंचाई बढ़ाने से डूब में आने वाले 40 हजार परिवारों के हक में 27 जुलाई से अनशन पर बैठीं मेधा को पहले जबरिया उठाकर इंदौर के बम्बई अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद इंदौर से बड़वानी जाते वक्त धार जिले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. डॉक्टर सुनीलम के मुताबिक, "मेधा पर पांच फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं. वे अभी जेल में ही रहेंगी, क्योंकि मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget