एक्सप्लोरर

MP: CAA के विरोध में कांग्रेस की बड़ी रैली, कमलनाथ बोले- संविधान विरोधी कानून को राज्य में लागू नहीं करेंगे

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कमलनाथ ने कहा कि ऐसे संविधान विरोधी कानून को हम अपने प्रदेश में लागू नहीं करेंगे. कमलनाथ ने ये भी साफ किया कि एनपीआर को यूपीए सरकार लेकर आयी थी मगर ये सरकार एनपीआर को एनआरसी से जोड़ रही है जो खतरनाक है.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दोपहर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बड़ी रैली निकाली गयी जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी शामिल हुये. भोपाल के रोशनपुरा से शुरू हुयी इस रैली में भोपाल और आसपास के जिलों के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुये. सारे लोग अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिये थे और गांधी टोपी पहने थे. कुछ लोग गाते बजाते भी चल रहे थे. कांग्रेस ने इस रैली के लिये अच्छी तैयारी की थी. रोशनपुरा चौराहे से शुरू ये रैली मिंटो हाल की गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुयी जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कमलनाथ ने कहा कि ऐसे संविधान विरोधी कानून को हम अपने प्रदेश में लागू नहीं करेंगे.

इसी मौके पर मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किये. उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है इस पर नहीं जाइये. नरेंद्र मोदी कुछ कहते हैं, अमित शाह कुछ कहते हैं. मगर जो नहीं कह रहे उस पर जाइये. नागरिकता संशोधन कानून के उपयोग नहीं दुरूप्योग से डरिये. कमलनाथ ने कहा कि धर्म के आधार पर बना ये कानून हम अपने प्रदेश में लागू नहीं होने देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह इस कानून की आड़ में बहुत कुछ करना चाह रहे हैं जो संविधान विरोधी है और कांग्रेस पार्टी इसकी इजाजत नहीं देगी.

कमलनाथ ने ये भी साफ किया कि एनपीआर को यूपीए सरकार लेकर आयी थी मगर ये सरकार एनपीआर को एनआरसी से जोड़ रही है जो खतरनाक है. आज की इस बड़ी रैली से ये बात तो साफ हो गयी कि मध्य प्रदेश सरकार इस कानून को लागू नहीं करेगी. और प्रदेश की बहुसंख्यक जनता को कांग्रेस सरकार इस कानून के खिलाफ खड़ा करने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें-

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर बीजेपी के लिए जरूरी सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget