एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस से नाता तोड़ चुके नेताओं को जोड़ने के लिए पार्टी चलाएगी 'घर वापसी अभियान'

कांग्रेस से नाता तोड़ कर बीजेपी या अन्य दलों का दामन थामने वाले नेताओं को इस अभियान के तहत दोबारा कांग्रेस में शामिल किया जाएगा.

इंदौर: मध्य प्रदेश की सत्ता से डेढ़ दशक लंबा वनवास खत्म करने के लिये कांग्रेस "घर वापसी" अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटी है. बता दें कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस से नाता तोड़ कर बीजेपी या अन्य दलों का दामन थामने वाले नेताओं को इस अभियान के तहत दोबारा कांग्रेस में शामिल किया जाएगा.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को दोबारा पार्टी में लाने के बारे में खाका तैयार किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि "हम अपने पूर्व नेताओं की घर वापसी कराएंगे लेकिन मैं अभी इस बारे विस्तार से नहीं बता सकता, क्योंकि फिलहाल हमने इस अभियान की नीति तय नहीं की है. घर वापसी अभियान के बारे में कांग्रेस की कोर कमेटी से चर्चा कर फैसला किया जाएगा और सही समय पर इसकी घोषणा की जाएगी."

बाबरिया ने कहा, अभी मैं बस एक बात कह सकता हूं कि कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को बगैर किसी शर्त के पार्टी में दोबारा शामिल किया जाएगा. दिसंबर 2003 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पाला बदलकर सत्तारूढ़ दल का दामन थामा है. इनमें चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, डॉ. भागीरथ प्रसाद, राव उदयप्रताप सिंह के नाम प्रमुख हैं जिन्होंने नाजुक सियासी मौकों पर अचानक बीजेपी में शामिल होकर कांग्रेस को करारा झटका दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget