एक्सप्लोरर

MP Congress Candidate List 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 88 कैंडिडेट्स के हैं नाम

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें 88 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

MP Congress Candidate List 2023: मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 88 उम्मीदवार हैं. पार्टी ने तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं. 

वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने उन्हें गोटेगांव से फिर उतारा. पहली लिस्ट में प्रजापति का टिकट कट गया था लेकिन दबाव के कारण दूसरी सूची में गोटेगांव से कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल कर प्रजापति को फिर से मौका दे दिया.

कांग्रेस ने इन प्रमुख सीटों पर उतारे ये उम्मीदवार

कांग्रेस की इस लिस्ट में मुरैना से दिनेश गुर्जर, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी, ग्वालियर से सुनील शर्मा, गुना से पंकज कनेरिया, रीवा से राजेंद्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंह, जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे चिंटू, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, देवास से प्रदीप चौधरी, इंदौर-3 से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल और उज्जैन दक्षिण से चेतन प्रेमनारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.

कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनमें मध्य प्रदेश एक बड़ा राज्य है. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का भी नाम था. उन्हें छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है.

कमलनाथ बोले- प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे, बल्कि...

दूसरी लिस्ट जारी होने पर कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ''कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है. मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं...''

यह भी पढ़ें- 'फलस्तीन के लोगों की आकांक्षा है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने इजरायल-हमास जंग पर क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget