एक्सप्लोरर

MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल पर लगाए ओछी राजनीति करने के आरोप, दी ये नसीहत

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ''केजरीवाल जी यह संकट का समय है, यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का परिचय देने का समय है.''

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ओछी राजनीति करने के आरोप लगाए हैं. शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा है कि ये वक्त संकट से मिलकर निपटने का है राजनीति करने का नहीं है.

शिवराज ने कहा, ''आज प्रधानमंत्री के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हाई लेवल इंटरनल बैठक थी, जिसमें कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्यों से सुझाव लिए जाने थे और रणनीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होनी थी. इस हाई लेवल इंटरनल बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ओछी राजनीति करते हुए बैठक का लाइव टेलीकास्ट कर दिया और सुझाव देने के स्थान पर केंद्र सहित अन्य राज्यों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए, जो बेहद अनुचित है और प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. यह बेहद निंदनीय कृत्य है.''

मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि ''केजरीवाल जी आपके इस कृत्य से आप की असंवेदनशीलता उजागर होती है, आप राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति कितने गंभीर हैं, आपके इस आचरण से पता चलता है. आप स्वयं एक संवैधानिक पद पर हैं, आपने अपने पद की गरिमा को भी धूमिल किया है. इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, कुछ मुख्यमंत्रियों ने राजनैतिक मत भिन्नता होते हुए भी अपनी बात शालीनता के साथ रखी, अपने सुझाव दिये और अपने राज्यों के अभिनव प्रयोग भी साझा किये.''

मैं भी 14 साल से मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहा हूं- शिवराज

शिवराज ने आगे कहा कि ''मैं भी 14 साल से मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहा हूं, मैं प्रधानमंत्री के साथ अनेक बैठकों में शामिल हुआ हूं, लेकिन कभी ऐसा गैर-जिम्मेदाराना कृत्य नहीं किया. सदैव प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान किया. मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ भी बैठक में शामिल हुआ, वैचारिक मतभेद होने के बाद भी सदैव उनका सम्मान किया, प्रधानमंत्री के पद की गरिमा का हमेशा ख्याल रखा.''

उन्होंने कहा कि ''केजरीवाल जी यह संकट का समय है, यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का परिचय देने का समय है. धैर्य और गंभीरता के साथ अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए कोरोना की विषम परिस्थितियों से निपटना है. मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर कोरोना को जरूर हरायेंगे.''

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर सुर्ख़ियां बटोरने और राजनीति करने के आरोप तभी से लग रहे हैं जब उन्होंने प्रोटोकाल का उल्लंघन कर प्रधानमंत्री के साथ बैठक का सीधा प्रसारण कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget