एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश में कोलारस और मुंगावली विधानसभा पर उपचुनाव आज, सीएम शिवराज की परीक्षा

इस उपचुनाव को बीजेपी और कांग्रेस के बीच सेमीफाईनल के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को सत्तापक्ष बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस उपचुनाव को दोनों दलों के बीच सेमीफाईनल के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. मुंगावली में कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन होने से और कोलारस में कांग्रेस के विधायक रामसिंह यादव के निधन होने से चुनाव कराने पड़ रहे है. मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और बीजेपी उम्मीदवार श्रीमती बाई साहब यादव के बीच है. कोलारस में कुल 22 उम्मीदवार इस चुनावी समर में है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेन्द्र सिंह यादव और बीजेपी के देवेन्द्र जैन के बीच है. दोनों निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कोलारस निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 44 हजार 457 मतदाता जबकि मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाता हैं.  बिजेपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग आज ओडिशा की बिजेपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान होना है. कांग्रेस विधायक सूबल साहू के निधन के चलते यह उपचुनाव कराया जा रहा है. उनकी विधवा रीता साहू अब बीजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. इस उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों समेत 13 अन्य उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं. उपचुनाव के लिए खासकर बिजेपुर और उसके आसपास हुई चुनाव पूर्व हिंसा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. इस उपचुनाव के लिए कुल 280 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. साल 2014 के विधानसभा में इस निर्वाचन क्षेत्र में 270 मतदान केंद्र थे. 281 मतदान केंद्रों मंज से 155 की पहचान अतिसंवेदनशील केंद्र के रुप में की गयी है.20 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget