एक्सप्लोरर

MP By-Polls: शिवराज चौहान का कमलनाथ पर पलटवार- नारियल लेकर नहीं तो क्या शैम्पेन की बोतल लेकर घूमूं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि नारियल लेकर नहीं घूमूं तो क्या शैम्पेन की बोतल लेकर घूमूं.

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है जुबानी जंग भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में आयोजित जनसभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पर पलटवार किया.

उन्होंने कहा, ''तुमने (कमलनाथ) कुछ किया ही नहीं तो नारियल कहां से फोड़ोगे. कहते हैं कि शिवराज तो नारियल लेकर घूमता है. नारियल लेकर नहीं घूमूं तो क्या शैम्पेन की बोतल लेकर घूमूं. हमारी संस्कृति हमारे संस्कार यही हैं.''

बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था, ''जिस तरह आप (शिवराज सिंह चौहान) अपनी चुनावी सभा में रोज झूठ परोसते हैं, झूठी घोषणाएं करते हैं, झूठे नारियल फोड़ते हैं, इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी शरमा जाता है.''

आज भी कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मुम्बई जाकर बॉलीवुड में किस्मत आजमानी चाहिए क्योंकि "अभिनय" के मामले में वह शाहरुख खान और सलमान खान जैसे फिल्म सितारों को भी मात दे सकते हैं.

कमलनाथ ने इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर पाल कांकरिया गांव में एक चुनावी सभा में कहा, "चौहान इतने अच्छे अभिनेता हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान को भी नीचा दिखा दें. उन्हें मुम्बई जाकर कम से कम फिल्मों में तो मध्यप्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए."

कांग्रेस के 22 विधायकों की बगावत और दल बदल के कारण सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "चौहान कभी चुनावी मंचों पर लेट जाते हैं, तो कभी घुटने टेककर जनता को अपना भगवान बताने लगते हैं, लेकिन उनका भगवान तो माफिया है. उन्हें जनता को मूर्ख नहीं बनाना चाहिए." बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

बिहार चुनाव: पीएम मोदी बोले- अनुच्छेद 370 और कृषि संबंधी 3 कानूनों के फैसलों पर देश पीछे नहीं हटेगा | पढ़ें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget