एक्सप्लोरर

Zorawar Light Tanks: लाइटवेट टैंक तैयार करेगी भारतीय सेना, चीन से तनातनी के बीच शुरू होगा प्रोजेक्ट 'जोरावर'

Light Tanks: सूत्रों ने बताया, "लाइट टैंक सेना को मैदानी, अर्ध-रेगिस्तान और रेगिस्तान के अलावा अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र, सीमांत इलाके और द्वीप क्षेत्रों के साथ सभी इमरजेंसी में मदद करेगी."

Indian Army: पूर्वी लद्दाख (East Ladakh) से सटी एलएसी (LAC) पर चीन (China) के खिलाफ हल्के-टैंक (Light Tank) के लिए भारतीय सेना (Indian Army) ने प्रोजेक्ट-जोरावर (Project Zorawar) शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत स्वदेशी लाइट टैंक (Swadeshi Light Tank) लेने की तैयारी है. खास बात ये है कि लाइट टैंक के प्रोजेक्ट का नाम जम्मू कश्मीर रिसायत के पूर्व कमांडर, जोरावर सिंह (Zorawar Singh) के नाम रखा गया है, जिन्होनें 19वीं सदी में चीनी सेना (Chinese Army) को हराकर तिब्बत (Tibet) में अपना परचम लहराया था.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना जल्द ही रक्षा मंत्रालय से लाइट टैंक लेने की मंजूरी लेने वाली है. इन हल्के टैंकों को मेक इन इंडिया के तहत देश में ही तैयार किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना इन टैंकों को पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी यानि लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल पर तैनात करने के लिए लेना चाहती है. 

जोरावर टैंक सिर्फ 25 टन वजनी होंगे
दरअसल, भारतीय सेना के पास जो फिलहाल टैंक हैं वे प्लेन्स और रेगिस्तान के लिए हैं. चाहें फिर रूसी टी-72 हो या फिर टी-90 या फिर स्वदेशी अर्जुन टैंक. ये सभी टैंक 45-70 टन के हैं. जबकि प्रोजेक्ट जोरावर के तहत लाइट टैंक करीब 25 टन के होंगे. चीन से सटी एलएसी पर तैनात करने के लिए दुनिया के सबसे उंचे दर्रों से होकर गुजरना पड़ता है. ऐसे में टी-72 और बाकी भारी टैंकों के लिए एलएसी पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि भारतीय सेना हल्के टैंक लेना चाहती है.

ये हल्के टैंक पहाड़ों पर भी चल सकेंगे
जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट जोरावर के तहत हल्के टैंकों में भारी टैंक की तरह ही फायर पावर तो होगी ही साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) युक्त ड्रोन से भी लैस होंगे. ये हल्के टैंक उंचा पहाड़ों से लेकर दर्रों तक ‌से भी निकल सकते हैं. आपको बता दें कि चीन ने पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर पहले से ही लाइट टैंक तैनात कर रखे हैं. भारतीय सेना ने भी टी-72 टैंक यहां तैनात किए हैं. अब तेज मूवमेंट के लिए भारतीय सेना प्रोजेक्ट जोरावर के तहत लाइट टैंक लेना चाहती है. 

1841 में जोरावर सिंह ने चीनी सेना को हराया था
गौरतलब है कि जोरावर सिंह (Zorawar Singh) जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रियासत के कमांडर थे, जिन्होनें 1841 में तिब्बत (Tibet) में घुसकर चीनी सेना (Chinese Army) को हराया था. चीनी सेना को हराने के बाद जोरावर सिंह अपने सैनिकों के साथ हिंदुओं के पवित्र तीर्थ-स्थल कैलाश मानसरोवर (Kailash Man Sarovar) गए थे. चीनी सेना को हराने के बाद जोरावर सिंह के सैनिक चीनी झंडे तक लेकर भारत आ गए थे. भारतीय सेना की मौजूदा जम्मू कश्मीर राइफल (जैकरिफ) रेजीमेंट अपने को जोरावर सिंह की सेना का ही वंशज मानती है.

ये भी पढ़ें:

 Parenting Tips: कोरोना और वायरल बुखार के बढ़ते मामले, इस तरह रखें अपने बच्चे का ख्याल

Corona Prevention: फीवर आने पर दवाएं ही नहीं इन बातों को ख्याल रखना भी बेहद जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget