एक्सप्लोरर

मोटर व्हीकल कानून का जम्मू में दिखा असर, कम हुए सड़क हादसे

मोटर व्हीकल कानून की वजह से जम्मू में सड़क हादसों में कमी आई है. बता दें कि साल 2015 में 4638 सड़क हादसों में 668 लोग मारे गए थे. वहीं 2018 में जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसों में 928 लोग मारे गए.

जम्मू: मोटर व्हीकल एक्ट का असर अब जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर दिखने लगा है. इस कानून के लागू होने के बाद ना सिर्फ यातायात नियम तोड़ने वाले लोगों में कमी आयी है बल्कि सड़क हादसों में भी कमी दर्ज की गयी है. आंकड़ों के मुताबिक  2014 में 5861 सड़क हादसों में 992 लोग मारे गए थे जबकि 8043 लोग घायल हुए थे.

वहीं साल 2015 में 4638 सड़क हादसों में 668 लोग मारे गए थे जबकि 6076 लोग घायल हुए थे.  2016 की बात करें तो 5501 सड़क हादसों में 958 लोग मारे गए थे जबकि 8043 लोग घायल हुए थे. साल 2017 में 5624 सड़क हादसों में 926 लोग मारे गए और 7419 लोग घायल हुए. साल 2018 में जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसों में 928 लोग मारे गए जबकि 7250 लोग घायल हुए.

अगर जम्मू ग्रामीण की बात करें तो संशोधित मोटर व्हीकल कानून 2019 लागू होने से पहले रोजाना 350 से अधिक चालान कटा जाते थे जो अब घट कर 240 हो गए हैं. जानकार मानते है कि संशोधित मोटर व्हीकल कानून 2019 में चालान की राशि को जिस तरह बढ़ाया गया है वो चालकों को सड़क कानून सख्ती से पालन करने पर मजबूर कर रहा हैं. यह कानून लागू होने के बाद जम्मू में हेलमेट की बिक्री भी बढ़ी है. वहीं सडकों पर हेलमेट पहनने का ट्रेंड चल पड़ा है. सड़क हादसों में अधिकतर हादसे जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में होते हैं. जिनका मुख्य कारण ओवरलोडिंग, खस्ताहाल सड़कें, तेज रफ्तार, पुराने वाहन और ट्रैफिक विभाग की सुस्ती मुख्य कारण हैं. हालांकि राज्य में इन सड़क हादसों को रोकने के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट सलाहकार समिति ने सिफारिशें भी दी हैं. जिनमें पहाड़ी इलाकों में बेहतर सड़क प्रबंधन के कई सुझाव दिए गए हैं लेकिन इन सुझावों में से अधिकतर लागू नहीं किये गए हैं. इस समिति ने पहाड़ी इलाकों में कम वाहन चलाने, सख्त ट्रैफिक प्रबंधन समेत पुराने हो चुके वाहनों को सड़कों पर ना चलने के सुझाव दिए थे. वहीं सड़कों की स्थिति में सुधार ना किया जाना भी हादसों की बड़ी वजह माना जाता है. संशोधित मोटर व्हीकल कानून 2019 में चालान की राशि को बढ़ाये जाने के बाद चालक अब सड़क नियमों का पालन कर रहे हैं. जिससे हादसों में कमी आयी है.

ये भी पढ़ें-

चुनाव जीतने के बाद सनी देओल ने नहीं किया एक भी दौरा, पठानकोट में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

रात की ये आदतें, आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget