एक्सप्लोरर

मदर टेरेसा ने आज ही के दिन दुनिया को कहा था अलविदा, सेवा कार्यों के लिए मिला था नोबेल पुरस्कार

मदर टेरेसा का 5 सितंबर 1997 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उन्होंने अपना पूरा जीवन बीमार, अनाथ, गरीब, असहाय लोगों की सेवा में लगाया.

नई दिल्लीः  भारत सहित दुनिया के कई देशों में दीन-दुखियों की सेवा में अपना जीवन लगा करने वालीं मदर टेरेसा की आज पुण्यतिथि है. 5 सितंबर 1997 को दिल का दौरा पड़ने से मदर टेरेसा निधन हो गया था. उन्होंने अपना पूरा जीवन बीमार, अनाथ, गरीब, असहाय लोगों की सेवा में लगा दिया. उनका जन्म यूगोस्लाविया में 26 अगस्त 1910 को हुआ था. उनका असली नाम एग्नेस गोंझा बोयाजिजू था. 18 वर्ष की आयु में दीक्षा लेकर वे सिस्टर टेरेसा बनीं थीं.

मदर टेरेसा 1929 में भारत आईं और अध्यापन से जुड़ गईं. कोलकाता में पढ़ाने के दौरान लोगों की गरीबी को देखकर वे कच्ची बस्तियों में जाकर सेवा कार्य करने में लग गईं. उनका मानना था कि दुखी मानवता की सेवा ही जीवन का व्रत होना चाहिए. सेवा कार्य के लिए उन्होंने 7 अक्तूबर,1950 को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की. इसके माध्यम से वे वर्षों तक गरीब, बीमार, अनाथ लोगों की सेवा में जुटीं रहीं. उन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारत की नागरिकता ली थी. मदर टेरेसा ने मिशनरीज के माध्यम से उस समय समाज में बहिष्कृत समझे जाने वाले कुष्ठ और तपेदिक जैसे रोगियों की सेवा की.

मदर टेरेसा के सेवा कार्यों को देखते हुए 1979 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया. हालांकि मदर टेरेसा ने प्राइज मनी लेने से इंकार करते हुए इसे भारत के गरीब लोगों में दान करने के लिए कहा था. इसके बाद 1980 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया. उन्हें रोमन कैथोलिक चर्च ने भी कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाजा.

टेरेसा ने गरीब लोगों के इलाज और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए ‘निर्मल हृदय’ और ‘निर्मला शिशु भवन’ नाम से आश्रम स्थापित किये थे. एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी स्थापित की गई मिशनरीज ऑफ चैरिटी की शाखाएं 130 देशों में फैल कर 700 मिशन स्थापित कर चुकी हैं.

मदर टेरेसा के सेवा कार्यों को देखते हुए 2012 में संयुक्त राष्ट्र ने उनकी पुण्यतिथि को इंटरनेशनल चैरिटी डे के रूप मनाने का फैसला लिया. 2012 से उनकी पुण्यतिथि इंटरनेशनल चैरिटी डे के रूप में मनाई जाती है.

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में कल आए 2.90 लाख नए कोरोना केस, संक्रमितों की संख्या 2.67 करोड़ के पार, 8.78 लाख की अब तक मौत

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक का दावा- चीनी सेना ने 5 भारतीयों को अगवा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget