एक्सप्लोरर

Pew Survey: दूसरे धर्मों में शादी के खिलाफ हैं ज्यादातर भारतीय, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्यू सर्वे के मुताबिक तीन में दो भारतीय चाहते हैं कि उनके धर्म की महिला अन्य धर्म में शादी नहीं करें. सर्वे में 67 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके लिए अन्य धर्म में शादी रोकना महत्वपूर्ण है.

भारत के लोग अंतरजातीय शादी में तो ज्यादा यकीन रखते हैं लेकिन जब बात दूसरे धर्मों में शादी की हो तो ज्यादातर भारतीय इससे इंकार करते हैं. तीन में से दो भारतीय अन्य धर्मों में शादी नहीं करना चाहते हैं. यह बात प्यू सर्वे में खुलकर सामने आई है. प्यू सर्वे (Pew Research Centre) में चौंकाने वाले खुलासे में कहा गया है कि भारत में हर तीन में से दो लोग अंतर-धार्मिक शादी के विरोध में हैं. प्यू रिसर्च सेंटर के एक सर्वे के मुताबिक, तीन में से दो भारतीय अपने धर्म से बाहर शादी (Inter-faith Marriage) करने वाले लोगों के विरोध में हैं. 

महिलाओं को अंतर धार्मिक शादी से रोकने के लिए तत्पर
सर्वे के मुताबिक, जवाब देने वाले 67 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके लिए ये बहुत महत्वपूर्ण है कि उनके समुदाय की महिलाओं के अंतर-धार्मिक विवाह को रोका जाए. सर्वे में  65 फीसदी ने अपने समुदाय के पुरुषों के बारे में ये कहा. हालांकि सर्वे में अलग-अलग समुदाय में काफी अंतर था और हर समुदाय ने अपने-अपने तरह से अपनी बातें रखीं. सर्वे के मुताबिक 67 फीसदी हिंदू, 80 फीसदी मुस्लिम, 59 फीसदी सिख और 66 फीसदी जैन लोगों ने कहा कि महिलाओं को अपने समुदाय से बाहर शादी करने से रोका जाना चाहिए.

पुरुषों के लिए नजरिया अलग 
दूसरी ओर जब पुरुषों का अन्य धर्म की लड़की से शादी करने की बात आई है तो 65 फीसदी हिंदू, 76 फीसदी मुस्लिम, 58 फीसदी सिख और 59 फीसदी जैनियों ने कहा कि उन्हें समुदाय से बाहर शादी से रोका जाना चाहिए. हालांकि, ईसाइयों और बौद्धों की प्रतिक्रिया अन्य समुदायों से अलग थी. ईसाइयों में, 37 फीसदी ने कहा कि महिलाओं को समुदाय के बाहर शादी करने से रोका जाना चाहिए, जबकि पुरुषों के बारे में ऐसा कहने वाले 35 फीसदी थे. बौद्धों में, महिलाओं और पुरुषों के लिए यह आंकड़ा क्रमशः 46 फीसदी और 44 फीसदी था.

अंतरजातीय शादी के विरोध में कम लोग 
लगभग सभी शादीशुदा लोगों (99%) ने कहा कि उनके पति या पत्नी उनका धर्म मानते हैं. इसमें हिंदू (99%), मुसलमान (98%), ईसाई (95%), सिख और बौद्ध (97%) शामिल हैं. यानी 99 प्रतिशत शादी अपने ही धर्म में हुई है.  सर्वे के मुताबिक, अंतर-जातीय विवाह का विरोध अंतर-धार्मिक विवाह की तुलना में थोड़ा ही कम था. सभी धर्मों में से 62% पुरुषों और 64% महिलाओं ने कहा कि लोगों को उनकी जाति से बाहर शादी करने से रोकना बहुत जरूरी है. 

ये भी पढ़ें-

Coronavirus in Kerala: कोविड से जान गंवा चुके अपनों के शवों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे परिजन, सरकार ने दी मंजूरी

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को 80 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा विश्व बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget