एक्सप्लोरर

45 साल से ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 20 लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

देश भर में 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है. वहीं टीकाकरण के पहले दिन 2 मिलियन या 20 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है. इसके साथ ही 2.2 मिलियन या 22 लाख लोगों ने टीकाकरण के लिए साइनअप किया है.

देश के कई राज्यों में जहां एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं तो वहीं 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी कर दी गई है. बता दें कि गुरुवार को तकरीबन 2.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण रोधी वैक्सीन के लिए साइनअप किया और गुरुवार रात 9बजे तक  लगभग 2 मिलियन लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी थी.

सातों दिन खुले रहेंगे टीकाकरण केंद्र

गौरतलब है कि गुरुवार यानी 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करा सकता है. वहीं पिछले महीने तक केवल 60 से अधिक उम्र के लोगों और 45 से ऊपर के गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी. इन सबके बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा  है कि टीकाकरण केंद्र सार्वजनिक अवकाश सहित सभी दिनों में खुले रहें.

दिल्ली में अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी कतार आई नजर

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल ज्यादातर अस्पतालों और डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाने आए लोगों को लंबी-लंबी कतारें देखी गई. वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  सरकार ने अगले 40 दिनों के भीतर 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है. इस टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाने शुरू कर दिए गए हैं. इसके साथ ही ज्यादा संख्या में वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि टीकाकरण केंद्रों को 12 घंटे खुला रखा जाएगा. इसके साथ ही लोगों को भी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

महाराष्ट्र में गुरुवार को वैक्सीनेशन ड्राइव का अच्छा रहा रिस्पॉन्स

वहीं फैमिली वेलफेयर कमिश्नर और महाराष्ट्र में नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर डॉ रामस्वामी एन ने बताया कि महाराष्ट्र में भी 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए शुरू की गई वैक्सीन ड्राइव के पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है. हालाकिं लाभार्थियों में शामिल होने के सही आंकड़े आने अभी बाकी हैं लेकिन अस्पतालों में लंबी कतारें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह है. उन्होंने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों में दैनिक टीकाकरण को 4 लाख तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

बिहार में गुरुवार को 45-59 आयु वर्ग के 40 फीसदी लोगों ने ली वैक्सीन

बिहार के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अनुमान है कि गुरुवार को जिन 40 फीसदी लोगों को शॉट्स मिले, वे 45-59 आयु वर्ग के थे. उन्होंने बताया कि पटना के कुछ अस्पतालों में टीकाकरण कराने वालों की भीड़ देखी गई.  हालांकि एक वैक्सीनेटर ने बताया कि को-विन पोर्टल काफी स्लो था जिसकी वजह से डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और वेरिफिकेशन में काफी समय लगा.

2.1 मिलियन से ज्यादा लोगों का किया गया टीकाकरण

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के Co-WIN डैशबोर्ड ने दिखाया कि गुरुवार को सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच 2.2 मिलियन लोगों ने वैक्सीन के लिए साइनअप कराया और दिन भर में 2.1 मिलियन लोगों का टीकाकरण किया गया. हालांकि ये आंकड़ा और ज्यादा है क्योंकि हेल्थ वर्कर्स दिन के अंत में ही डेटा फीड करते हैं. वैसे बता दें कि भारत में 27 मार्च को सबसे ज्यादा 3 मिलियन वैक्सीन दी गई थी.

ये भी पढ़ें

TMC ने प्रधानमंत्री की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ममता दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ रहीं

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के काकापोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, छिपे हैं दो से तीन आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget