एक्सप्लोरर

TMC ने प्रधानमंत्री की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ममता दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ रहीं

पीएम मोदी के बयान पर टीएमसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. टीएमसी ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट जीत रही हैं. साथ ही कहा कि वह किसी दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी.

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते करते हुए सवाल किया कि क्या वह दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगी क्योंकि नंदीग्राम में उनकी हार तय लग रही है. इसके कुछ घंटे बाद ही बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. बीजेपी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने प्रधानमंत्री की बात को दोहराते हुए कहा कि बनर्जी नंदीग्राम में आसन्न हार के बाद दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया. पार्टी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे आधारहीन दावों के लिए 'माफी मांगनी चाहिए.' पार्टी के एक अन्य नेता ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि ममता के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह नंदीग्राम सीट पर आसानी से जीत हासिल करेंगी.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद शाम छह बजे तक 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. बूथ पर कब्जा करने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने बोयल गांव की एक घटना पर रिपोर्ट तलब किया है, जहां बीजेपी समर्थकों के कथित घेराव के कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख करीब दो घंटे तक रूकी रहीं.

चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में धारा-144 के उल्लंघन पर रिपोर्ट तलब की चुनाव आयोग ने नंदीग्राम के बोयल इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर धारा-144 के कथित उल्लंघन के संबंध में पूर्वी मेदिनीपुर जिला प्रशासन से रिपोर्ट देने को कहा है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया का मुआयना करने के लिए इस मतदान केंद्र का दौरा किया था. नंदीग्राम सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी का मुकाबला अपने पूर्व सहयोगी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा. हालांकि, इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं. चुनाव आयोग ने पूरे नंदीग्राम क्षेत्र में धारा-144 लागू की थी और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए मतदाताओं को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के सवाल पर महुआ मोइत्रा बोलीं-...हां ममता बनर्जी दूसरी सीट से लड़ेंगी, वो वाराणसी होगी!

पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण में हुआ भारी मतदान, कुछ ही जगहों से आई हिंसा की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget