एक्सप्लोरर

Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे पर बड़ी कार्रवाई, नगरपालिका के चीफ ऑफिसर सस्पेंड, 4 घंटे तक हुई पूछताछ

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे मामले में नगर विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मोरबी नगरपालिका के चीफ अफसर ससपेंड कर दिए गए.

Morbi Bridge Collapse: मोरबी के केबल पुल पर हुए हादसे को लेकर एक बड़ी कार्रवाई हुई है. मोरबी में हुए पुल हादसे के बाद वहां के नगरपालिका के चीफ अफसर संदीप सिंह झाला को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी. संदीप सिंह झाला से लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की गई. यह कार्रवाई नगर विकास विभाग की ओर से की गई है. इस हादसे को लेकर पुलिस ने पहले ही 9 लोगों को अरेस्ट किया था.

अरेस्ट किए गए लोगों में पुल के मरम्मत करने वाली ओरेवा कंपनी के मैनेजर दीपक भाई नवीनचंद्र भाई पारेख (44), एक और मैनेजर नवीन भाई मनसुख भाई दवे, टिकट क्लर्क मनसुख भाई वालजी भाई टोपिया(59), एक और टिकट क्लर्क मदनभाई लाखा भाई सोलंकी, ब्रिज रिपेयरिंग कॉन्ट्रेक्टर प्रकाशभाई लालजी भाई परमार और एक और कॉन्ट्रेक्टर देवांग भाई लालजी भाई परमार (31) और साथ ही सिक्योरिटी गार्ड अल्पेशभाई, दिलीपभाई और मुकेश भाई शामिल हैं.

पुलिस ने किये कई सवाल
गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. मोरबी पुल हादसे के बाद विपक्ष ने सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. इसी मामले को लेकर मोरबी शहर के नगर निकाय प्रमुख से पुलिस ने कल चार घंटे तक उनसे पूछताछ की थी. इस दौरान नगर निगम के चीफ संदीप सिंह जाला से पुल के दोबारा ठीक करने के लिए घड़ी बनाने वाली कंपनी ओरेवा के साथ किए गए समझौते को लेकर सवाल किए गए थे. बता दें, मरम्मत करने के लिए किराए पर लिए गए ठेकेदार ऐसे काम के लिए योग्य नहीं थे.

तलाशी अभियान हुई खत्म 
राज्य आपदा आयुक्त हर्षद पटेल ने गुरुवार को मोरबी का दौरा किया था. मोरबी में तलाशी अभियान को समाप्त करने की घोषणा की. रविवार को हादसे के तुरंत बाद इस अभियान शुरू किया गया था. हर्षद पटेल ने खोज और बचाव अभियान में शामिल अलग-अलग एजेंसियों के हेड के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और स्थिति की समीक्षा के बाद अभियान को समाप्त करने की घोषणा की.

हालांकि एहतियात के तौर पर स्थानीय दमकल विभाग, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की एक-एक टीम अगले आदेश तक हादसा स्थल पर तैनात रहेगी.

पिछले रविवार को हुआ था हादसा
गुजरात के मोरबी शहर में पिछले रविवार को मच्छु नदी पर ब्रिटिश काल में बना केबल का पुल अचानक टूटने से सैकड़ों लोग नदी में बह गए थे. इसमें से अभी तक महिलाओं और बच्चों समेत कुल 135 व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि हुई है. अन्य की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा था, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल रही थी.

ये भी पढ़ें:Gujarat Assembly Election 2022: मोरबी, मेहसाणा और वडगाम सहित इन 25 सीटों पर रहेंगी सभी की नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget