एक्सप्लोरर

Goldy Brar Detained: अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़ तो क्या बोले सिद्धू मूसेवाला के पिता?

Goldy Brar Detained: मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में जाकर छिपा था. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खबर की पुष्टि की. मान ने कहा बहुत जल्द पंजाब पुलिस की हिरासत में होगा.

Goldy Brar Detained: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से उनके बेटे की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिए जाने की खबर का शुक्रवार (2 दिसंबर) को स्वागत किया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहमदाबाद में पुष्टि की कि बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसे 'निश्चित रूप से भारत लाया जाएगा'. मान ने संवाददाताओं से कहा, 'वह बहुत जल्द पंजाब पुलिस की हिरासत में होगा.'

मनसा में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें अब तक घटनाक्रम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. पत्रकारों की तरफ से सवाल पूछे जाने पर सिंह ने कहा, 'मेरे पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. मुझे मीडिया में आई खबरों से पता चला है कि बराड़ को हिरासत में लिया गया है. अगर ऐसा है तो मैं इसका स्वागत करता हूं.' 

बेटे के कातिल को पकड़ने के लिए 2 करोड़ का इनाम

सिंह ने गुरुवार (1 दिसंबर) को एलान किया था कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदार गैंगस्टर बराड़ की गिरफ्तारी पर 2 करोड़ रुपये का इनाम वह अपनी तरफ से देंगे, चाहे इसके लिए जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े. सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बराड़ को गिरफ्तार करने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. उसके खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जो विदेश में एक भगोड़े की गिरफ्तारी और हिरासत की अनुमति देता है. पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला बराड़ 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा चला गया था.

एफबीआई के शिकंजे से नहीं बच सका बराड़

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने मूसेवाला के आरोपी गोल्डी बराड़ का पता लगाया. उसकी कई दिनों से ट्रैकिंग चल रही थी, जिसके बाद कैलिफोर्निया में उसका ठिकाना मिला. एफबीआई ने कुछ दिन पहले गोल्डी को हिरासत में लिया था, जिसके बाद अब भारतीय एजेंसियों से उसके दस्तावेज मांगे गए हैं. गोल्डी को हिरासत में लिए जाने के बाद अब उसकी भारत वापसी हो सकती है. भारतीय एजेंसियां जल्द से जल्द उसके प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू कर सकती हैं. 

मूसेवाला की हत्या युवा अकाली नेता विक्की मिड्दुखेरा की पिछले साल हुई हत्या के प्रतिशोध में की गई थी. बराड़ पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की हत्या में भी प्रमुख साजिशकर्ता था.

ये भी पढ़े: अमेरिका में पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, पंजाब CM भगवंत मान ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget