एक्सप्लोरर

भारत की GDP में आ सकती है 3.1 फीसदी की गिरावट, 2021 में आएगी तेजी: मूडीज

मूडीज ने इस महीने की शुरुआत में भारत की क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान घटाकर 'बीएए3' कर दिया था. यह निवेश योग्य सबसे निचली रेटिंग कैटेगरी है.

नई दिल्ली: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारतीय अर्थव्यवस्था के आकार में 2020 में 3.1 फीसदी की गिरावट आने का सोमवार को अनुमान जताया है. एजेंसी ने भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के कारण एशिया में भौगोलिक स्थितियों में बदलाव आने की भी आशंका जताई है. इससे पहले मूडीज ने अप्रैल में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2020 में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया था. अब एजेंसी ने कोरोना वायरस महामारी के असर को लेकर अपने अनुमान में संशोधन किया है.

हालांकि मूडीज का मानना है कि इसके बाद 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से वापसी करेगी और 6.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज कर सकती है.

अप्रैल-जून सबसे खराब तिमाही मूडीज ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक (2020-21) के अपने जून के अपडेट में कहा कि उसने भारत के लिए 2020 के वृद्धि पूर्वानुमान को संशोधित किया है क्योंकि आंकड़ों से जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून तिमाही में कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न व्यवधान के असर का पता चल रहा है. उन्होंने कहा, "2020 की अप्रैल-जून तिमाही इतिहास में कम से कम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये सबसे खराब तिमाही के रूप में दर्ज की जाएगी. हम साल की दूसरी छमाही में धीरे-धीरे वापसी की उम्मीद करना जारी रखते हैं, लेकिन यह परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या सरकारें सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करते हुए अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोल सकती हैं."

तेजी दर्ज करने वाला चीन एकमात्र G20 देश मूडीज ने अनुमान लगाया है कि चीन इस साल तेजी दर्ज करने वाला एकमात्र जी-20 देश होगा. एजेंसी को उम्मीद है कि चीन 2020 में एक फीसदी की दर से और इसके बाद 2021 में 7.1 फीसदी की मजबूत दर से तेजी करेगा.

एशियाई देश भू-राजनीतिक गतिशीलता में बदलाव के लिए विशेष रूप से संवेदनशील हैं. दक्षिण चीन सागर की सीमा पर चीन और कुछ देशों के बीच तनाव बढ़ने और भारत के साथ सीमा पर झड़पों से संकेत मिलते हैं कि पूरे क्षेत्र के लिए भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ रहे हैं.

पिछले हफ्ते पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में एक कर्नल सहित भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इससे दोनों देशों के बीच सीमा तनाव बढ़ गया है. मूडीज की उम्मीद है कि जी-20 की अर्थव्यवस्था 2020 में 4.6 प्रतिशत की दर से गिरेगी, इसके बाद 2021 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी. मूडीज ने इस महीने की शुरुआत में भारत की क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान घटाकर 'बीएए3' कर दिया था. यह निवेश योग्य सबसे निचली रेटिंग कैटेगरी है.

ये भी पढ़ें- कोरोना के बीच चीन ने हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन का किया परीक्षण, 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget