एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली बीजेपी कथित डीसी जल बोर्ड घोटाला, पानी की किल्लत, लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साध रही है. बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता आज सिविल लाइंस पर एक जुट हुए.

Monsoon Session Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के दो दिन के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है. इसको देखते हुए दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को सड़क से लेकर विधानसभा तक घेरने की पूरी तैयारी की है. दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा का घिराव करने के लिए आज सिविल लाइंस से विधानसभा की ओर मार्च निकाला.

दिल्ली बीजेपी कथित डीसी जल बोर्ड घोटाला, पानी की किल्लत, लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साध रही है. बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता आज सिविल लाइंस पर एक जुट हुए. जहां दिल्ली के केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. इस प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता गले में पानी का मीटर लटकाकर विरोध जता रहा था.

पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान भारी संख्या में इस प्रदर्शन के बीच मौजूद रहे. किसी तरह के हंगामे को रोकने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी. दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए भी इस पूरे प्रदर्शन पर अपनी नजर बनाए हुए थी. बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की और उसे तोड़ने की कोशिश भी की. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक जद्दोजहद चलती रही.

वहीं मानसून सत्र के पहले दिन सड़क पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के जरिए जमकर प्रदर्शन हुआ. पुलिस ने कार्यकर्ताओं से बैरिकेडिंग के पीछे रहने के लिए आग्रह भी किया लेकिन इस सब के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग करके उन्हें पीछे खदेड़ा. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना था कि उनका कार्य था कि वह विधानसभा सत्र तक अपनी आवाज पहुंचाएं और दिल्ली वालों की आवाज पहुंचाएं. वो इसी तरह से केजरीवाल सरकार के खिलाफ आगे भी प्रदर्शन करते रहेंगे.

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना के समय पर दिल्ली के लोगों को डराने का काम किया. दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की आर्टिफिशल रिपोर्ट दी. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एक तरफ दिल्ली में लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा, वहीं अरविंद केजरीवाल अपने घर के अंदर 10 करोड़ का स्विमिंग पुल बनवा रहे हैं.

दिल्ली बीजेपी ने कथित आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार ने जल बोर्ड में बड़ा घोटाला किया है. जिसके लिए दिल्ली बीजेपी ने सीवीसी को पत्र लिख कर जांच कि मांग भी की है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड घोटाले की जांच के लिए सीबीसी में चिट्ठी दाखिल की. साथ ही कैग से जांच कराने की मांग भी की.

यह भी पढ़ें: राफेल डील पर राहुल ने महात्मा गांधी के इस कथन के साथ केन्द्र पर साधा फिर निशाना, कहा- बहुत बड़ा हुआ भ्रष्टाचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget