एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में 15 जून तक पहुंच सकता है मॉनसून, सामान्य से 12 दिन पहले दस्तक देने का अनुमान

आईएमडी ने कहा- अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून के अगले पांच से छह दिन के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छा जाने की उम्मीद है.

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि 27 जून के निर्धारित समय से करीब 12 दिन पहले ही इसके दस्तक देने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि साल 2008 में भी मॉनसून ने दिल्ली में 15 जून को दस्तक दी थी. उन्होंने बताया कि स्थिति अनुकूल है. मॉनसून दिल्ली में 15 जून तक पहुंच सकता है.

आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है.

आईएमडी ने कहा, ‘‘अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून के अगले पांच से छह दिन के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छा जाने की उम्मीद है.

श्रीवास्तव ने कहा कि किसी इलाके में मानसून के आने की घोषणा करने के लिए मोटे तौर पर तीन तथ्यों पर विचार किया जाता है जिसमें पहला विस्तृत क्षेत्र में बारिश, दूसरा अगले तीन -चार दिन बारिश की संभावना और तीसरा, पूर्वी हवाएं.

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत के मुताबिक वर्ष 2013 में मानूसन 16 जून तक देश के सभी हिस्सों तक पहुंच गया था. पिछले साल 29 जून तक पूरे देश में मानसून पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें: केन्द्र सरकार जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों को लेकर उठाने जा रही ये राजनीतिक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget