एक्सप्लोरर

Monsoon In India: तय समय पर दिल्ली पहुंचा मानसून, पंजाब - हरियाणा और चंडीगढ़ में भी जमकर बरसे बादल

तेज बारिश के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने बताया कि पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर सहित हरियाणा के कुछ अन्य स्थानों पर भारी बारिश हुई.

Monsoon In India: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South West Monsoon) ने गुरुवार को अपने तय समय पर राजधानी दिल्ली समेत चंडीगढ़ (Chandigarh), पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के कुछ हिस्सों में दस्तक दी. जिस वजह से कई जगहों पर जमकर बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 30 जून को दिल्ली पहुंच चुका है. जिस वजह राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में  भारी बारिश हो रही है. 

चंडीगढ़ में बारिश की वजह से कुछ सड़कों पर जल जमाव हो गया. तेज बारिश के कारण कई राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने बताया कि पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर सहित हरियाणा के कुछ अन्य स्थानों पर भी भारी बारिश हुई.

पहली बारिश में ही दिल्ली में जलजमाव
पंजाब के पटियाला, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में भी बारिश हुई. दिल्ली में गुरुवार सुबह मानसून की पहली बारिश के बाद हाल में ही खोली गई प्रगति मैदान सुरंग, आईटीओ, रिंग रोड, बारापुला कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, सराय काले खां में जलजमाव होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई और घंटों तक वाहनों को रेंगते हुए देखा गया.

जलजमाव की वजह से यातायात पुलिस ने प्रहलादपुर अंडरपास को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया. जिसकी वजह से महरौली-बदरपुर मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह हुई बारिश की वजह से दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों जैसे दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, यूपी गेट, दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर भी भारी जाम लग गया.

शहर के इन हिस्सों में भी हुआ जलजमाव
शहर के अन्य हिस्सों और सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति रही जिनमें प्रगति मैदान सुरंग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर विनोद नगर के पास, पुल प्रहलादपुर अंडरपास, राव तुलाराम फ्लाईओवर, सदर बाजार, एम्स अंडरपास, अरबिंदो मार्ग में जलजमाव की स्थिति बन गई. 

लोगों ने सोशल मीडिया पर जल जमाव की शिकार सड़कों, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों की तस्वीर और वीडियो अपलोड कर स्थिति साझा की. ऐसे ही एक वीडियो में दक्षिण दिल्ली के राव तुलाराम फ्लाईओवर के पास भारी जलजमाव दिख रहा है जिससे वाहन गुजर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर दी जलजमाव की जानकारी
दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने ट्वीट कर लोगों को जलजमाव की स्थिति की जानकारी दी और से ऐसे रास्तों से बचने की अपील की. दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि दक्षिण दिल्ली (South Delhi) में इन रास्तों पर भारी यातायात है और इनसे बचा जा सकता है.

Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस नहीं, एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Eknath Shinde Profile: कभी ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, आज शाम लेंगे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget