एक्सप्लोरर

Monkeypox In india: मंकीपॉक्स से घबराएं नहीं, सचेत रहें! क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय, सबकुछ जानिए एक्सपर्ट से

Monkeypox in india: भारत में भी मंकीपॉक्स से संक्रमित पहला मरीज मिला है. डॉक्टर ने सलाह दी है कि मंकीपॉक्स को लेकर घबराने की नहीं, सचेत रहने की जरूरत है. जानिए इस वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय...

Monkeypox In india: भारत में पहला मंकीपॉक्स (Monkeypox Cases) का मरीज केरल (Kerala) के कोल्लम जिले में मिला है, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटकर आया है. उसके शरीर में मंकीपॉक्स (Monkeypox Virus) के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. देश में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि होने के बाद भारत सरकार (Government Of India) अब एक्शन मोड में आ गई है और विशेषज्ञों की एक टीम को केरल भेजा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर मंकीपॉक्स के लिए बनी गाइडलाइंस (Monkeypox Guidelines)को लागू करने की सलाह दी है. 

क्या है ये मंकीपॉक्स वायरस
एम्स (AIIMS)के कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ हर्षल साल्वे ने बताया कि, मंकीपॉक्स एक वायरस से होने वाली बीमारी है जो खासकर अफ्रीकन देशों में पाई जाती रही है. आमतौर पर ये वायरस जानवरों में होता है इसलिए इसको जूनोटक डिजीज भी कहा जाता है और यह जानवरों से इंसान में फैलता है. उन्होंने कहा कि साल 1970 से अफ्रीकन देशों में ये बीमारी देखी जा रही है. लेकिन अभी कुछ वक्त से कुछ अन्य देशों में भी फैली है. यह बीमारी देखा जाए तो जानवरों से इंसान में फैलती है और अब इसका इंसान से इंसान में भी ट्रांसमिशन देखा गया है. यह बीमारी किसी भी वायरल फीवर की तरह होती है- इसमें बुखार, बदन दर्द. सर दर्द के साथ ही कोशिकाओं में सूजन आ जाती है.

डॉक्टर साल्वे ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों में मंकीपॉक्स के काफी मरीज मिल रहे हैं. इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी काफी सूचनाएं दी हैं और हाल ही में भारत में भी इसका एक केस मिला है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री है और किसी भी इनफेक्शियस डिजीज के लिए ट्रैवल हिस्ट्री काफी महत्वपूर्ण होती है. 

मंकीपॉक्स के लक्षण
डॉ हर्षल साल्वे के मुताबिक, ये बीमारी 3 से 4 हफ्ते तक रहती है और संक्रमण के तीन से चार दिन बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं. इस दौरान बुखार, बदन दर्द, कोशिकाओं में सूजन और शरीर पर चकते आते है. लेकिन ये उतनी तेज़ी से नहीं फैलती है. इसमें वो लोग संक्रमण की चपेट आ सकते है जो मरीज के आस पास होते है. वहीं ये स्मॉल पॉक्स जितनी घातक भी नहीं हैं.

कैसे फैलता है ये वायरस
डॉ हर्षल साल्वे के मुताबिक, मंकी पॉक्स का ट्रांसमिशन ह्यूमन तो ह्यूमन भी होता है. मरीज के संपर्क में आए लोगों को यह बीमारी होने की ज्यादा संभावना रहती है. खासकर उन लोगों को जो बीमार व्यक्ति की तीमारदारी कर रहे होते है. यह रेस्पिरेट्री ड्रॉपलेट और बॉडी फ्लूइड से फैलता है. अगर बात करें तो यह बीमारी सेल्फ लिमिटिंग भी है. ये चार हफ्ते बाद खुद ही अपने आप खत्म भी हो जाती है. इस बीमारी के फैलने का खतरा उन्हें है, जो मरीज के संपर्क में आते हैं. अगर सही समय पर मरीज को आइसोलेट कर दिया जाए तो ये बीमारी फैल नहीं सकेगी. अब तक जो अनुसंधान हुए हैं उसमें इसकी केस फर्टिलिटी रेट कम पाई गई है.

बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है मंकीपॉक्स
जानकारों के मुताबिक मंकीपॉक्स अभी महामारी नहीं है. लेकिन इसका खतरा खासतौर पर बच्चों में है क्योंकि हमारे देश में स्मॉल पॉक्स का टीकाकरण अभी फिलहाल नहीं हुआ है. जिनको स्मॉलपॉक्स के टीके लगे हैं वे 50- 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग हैं. उनकी इम्यूनिटी इस वायरस के खिलाफ होगी और उनको खतरा कम है, लेकिन जो 40 साल से कम उम्र के हैं, जिन्हें स्मालपॉक्स की वैक्सीन नहीं लगी है या एक बार फि स्मालपॉक्स की बीमारी नहीं हुई है उनमें यह बीमारी थोड़ी गंभीर हो सकती है. अभी ये नहीं कहा जा सकता कि मंकीपॉक्स पेंडेमिक हो सकता है. 

ये भी पढ़ें:
Jammu Kashmir: सुरनकोट में आर्मी कैंप के अंदर सैनिक ने साथियों पर चलाई गोलियां, दो जवानों की मौत

Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी किए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget