एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: स्मृति ईरानी बोलीं- सत्येंद्र जैन को क्यों बचा रहे केजरीवाल? दिल्ली सीएम ने दिया ये जवाब...

Smriti Irani On Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले मेंं ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है.

Smriti Irani On Arvind Kejriwal: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को लेकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक मंत्री पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठाया और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से कई सवाल किए. उन्होंने कहा, काले धन के मालिक सत्येंद्र जैन को क्यों बचा रहे हैं केजरीवाल?

स्मृति ईरानी ने सीएम केजरीवाल को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा, सत्येंद्र जैन भ्रष्ट आदमी हैं जिन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्लीन चिट दिया है. आखिर क्यों वो उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं? स्मृति इरानी ने केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि, क्या केजरीवाल इसको नकार सकते हैं कि सत्येंद्र जैन ने 4 शेल कंपनी के परिवार की मदद और हवाला ऑपरेटर के सहयोग से 2010 से 2016 तक मनी लॉन्ड्रिंग की? उन्होंने कहा कि, डिविजन बेंच ने इस बात की पुष्टि की सत्येंद्र जैन ने मनी लांड्रिंग की है.

क्या सत्येंद्र जैन का घोटाला केजरीवाल की मजबूरी है? - स्मृति इरानी

स्मृति इरानी ने आगे कहा कि, कल केजरीवाल ने कहा था कि भ्रष्टाचार मतलब देश के साथ गद्दारी है क्या आप देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं? क्या उनको एहसास नहीं था की कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की भूमिका घोषित कर दी थी? कोर्ट ने 2019 में ऑर्डर दिया था तब से अब तक केजरीवाल को पता था जैन के पास काला धन है इसके बावजूद अब तक केजरीवाल ने उन पर एक्शन क्यों नहीं लिया? उन्होंने अंत में केजरीवाल पर कड़ा वार करते हुए कहा, क्या सत्येंद्र जैन का घोटाला केजरीवाल की मजबूरी है? क्या दिल्ली हाई कोर्ट राजनीतिक पार्टी है?

सत्येंद्र जैन को पद्म विभूषण मिलना चाहिए- केजरीवाल

वहीं, स्मृति जैन के सवालों और आरोपों का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "मैं हमेशा से कह रहा हूं कि सत्येंद्र जैन कट्टर ईमानदार आदमी हैं. उन्हें फंसाया जा रहा है. वो जांच में साफ निकलकर आएंगे. उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल दिया है जिसे दुनियाभर के लोग देखने आ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सत्येंद्र जैन को पद्म विभूषण मिलना चाहिए."

झूठे केस में फंसाया जा रहा सत्येंद्र को- अरविंद केजरीवाल

बता दें, सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन कहा था कि उनके खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह से फर्जी है. उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि, ''मैंने सत्येंद्र जैन के मामले के सारे कागज देखे हैं केस बिल्कुल फर्जी है. हम कट्टर ईमानदार और देश भक्त लोग हैं, हम भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं, सर कटा सकते हैं लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जवाब को तैयार, 2 बजे तक लिखकर दें कि...', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह का बड़ा बयान
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget