एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा से आज 3 घंटे तक ED ने की पूछताछ, आर्म्स डीलर संजय भंडारी से कनेक्शन को लेकर पूछे गए सवाल

सूत्रों के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने दस्तावेज दिखाकर पूछा है कि क्या आपने संजय भंडारी से फ्रांस का एयर टिकट बुक कराने के लिए कहा था? इस पर वाड्रा ने कहा है कि काफी समय बीत चुका है मुझे ध्यान नहीं है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से आज तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की. उनसे करीब तीन घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की. वाड्रा करीब 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे. रॉबर्ट वाड्रा से छह और सात फरवरी को करीब 15 घंटे तक पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी उनसे भारतीय संपत्तियों को लेकर सवाल जवाब किए. पूछा गया कि संपत्तियां किस पैसे से खरीदी गई.

रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर एबीपी न्यूज के पास EXCLUSIVE जानकारी है. सूत्रों के मुताबिक, वाड्रा से ईडी ने 2016 के दस्तावेज दिखाकर पूछा है कि क्या आपने संजय भंडारी से फ्रांस का एयर टिकट बुक कराने के लिए कहा था? इस पर वाड्रा ने कहा है कि काफी समय बीत चुका है मुझे ध्यान नहीं है.

वाड्रा से ED ने पूछा कि देश में आपके कितने फ्लैट, कितनी जमीन और कितने मकान हैं, आपने किन साझीदारों के साथ ये सौदे किए. अभी तक की पूछताछ में वाड्रा पर विदेश खासकर लंदन में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने का मामला साबित नहीं हो पाया है. रॉबर्ट वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा लग रहा है. हालांकि अभी तक उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है.

संजय भंडारी कनेक्शन ईडी ने छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किये थे. उनमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़ा दस्तावेज भी शामिल है. इसी आधार पर वाड्रा से पूछताछ की गई.

ईडी ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में छापा भी मारा था और वाड्रा से जुड़ी कंपनी स्काईलाईट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी के कर्मचारी मनोज अरोड़ा और अन्य से पूछताछ की थी. जांच एजेंसी ने अदालत से कहा था कि उसने अरोड़ा के खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया क्योंकि भंडारी के खिलाफ 2015 के कालाधन कानून के तहत आयकर विभाग द्वारा एक अन्य मामले की जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आयी.

एजेंसी ने आरोप लगाया था कि लंदन की संपत्ति भंडारी ने 19 लाख पाउंड में खरीदी थी और उसके सौंदर्यीकरण पर करीब 65,900 पाउंड का खर्च आने के बावजूद उसे 2010 में उसी कीमत पर बेच दिया.

पहले भी हो चुकी है वाड्रा से पूछताछ रॉबर्ट वाड्रा से छह और सात फरवरी को करीब 15 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है. जिस मामले में वाड्रा से पूछताछ हो रही है यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप से संबंधित है. यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है. जांच एजेंसी ने अदालत से कहा था कि उसे लंदन की कई नयी संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है जो वाड्रा की है. उनमें पचास और चालीस लाख पाउंड के दो घर और छह अन्य फ्लैट और अन्य संपत्तियां हैं.

वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है. दिल्ली की एक अदालत ने 2 फरवरी को वाड्रा को ईडी के सामने पेश होने और उसके साथ सहयोग करने को कहा था. वाड्रा ने इस धनशोधन मामले में अग्रिम जमानत के लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

ईडी ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में छापा भी मारा था और वाड्रा से जुड़ी कंपनी स्काईलाईट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी के कर्मचारी मनोज अरोड़ा और अन्य से पूछताछ की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget