एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब के खिलाफ ED का एक्‍शन, कुर्क की करोड़ों की संपत्ति

Maharashtra Anil Parab News: ED ने महाराष्ट्र के पूर्व परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ कार्रवाई की है. अनिल परब पर एक मामले में अवैध वसूली के आरोप हैं.

Anil Parab Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिवसेना (उद्धव) के नेता अनिल परब के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की. ED की ओर से अनिल परब, साई रिज़ॉर्ट एनएक्स और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 10.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की गई है. जो संपत्ति ED ने कुर्क की है, वो जमीन के रूप में है, और रत्नागिरी के दापोली में है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की ओर से कुर्क की गई संपत्ति वाली भूमि की कीमत 2,73,91,000 रुपये है, वहीं बताया जा रहा है कि उक्त जगह जहां साई रिज़ॉर्ट एनएक्स बनाया गया है, उस भूमि का मूल्य 7,46,47,000 रुपये हैं. साई रिजॉर्ट एनएक्स के अवैध निर्माण के संबंध में कई शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई है. यानी यह मामला रिजॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र प्रावधानों के कथित उल्लंघन का है.

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री थे अनिल परब
बता दें कि, 57 वर्षीय अनिल परब महाराष्ट्र में परिवहन और संसदीय मामलों के मंत्री रहे हैं. उनके पास यह कार्यभार वर्ष 2019 से 2022 तक रहा. सूबे में तब उद्धव ठाकरे के अगुवाई वाली शिवसेना की सरकार थी. परब खुद को सच्चा शिवसैनिक बताते हैं. एक बीजेपी नेता के आरोपों पर परब ने कहा था, 'मैं एक सच्चा शिवसैनिक हूं. मैं हमारे पार्टी के भगवान बालासाहेब ठाकरे और मेरी दोनों बेटियों की कसम खा चुका हूं.' परब मूलत: मुंबई के निवासी हैं. 1974 में उनका जन्‍म हुआ.

बीजेपी सांसद ने लगाए थे भ्रष्‍टाचार के आरोप
परब के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा भी कई आरोप लगे. परब ने बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर पूर्व सांसद पर 100 करोड़ के मानहानि का दावा किया था. वहीं, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अनिल परब पर कोंकण के दापोली में अवैध होटल बनाने का आरोप लगाया. सोमैया ने सार्वजनिक रूप से परब पर परिवहन विभाग में ट्रांसफर रैकेट चलाने का आरोप भी लगाया था.

2022 में कई दफा लंबी पूछताछ हुई थी 
परब पर कार्रवाई के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 14 स्थानों पर छापे मारे गए. 2022 में अनिल परब के खिलाफ ED ने कई बार समन जारी किया था. उन्‍हें बुलाकर ED के अधिकारियों ने कई-कई घंटे तक पूछताछ की थी. एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के दापोली समुद्र तट इलाके में साई रिजॉर्ट के निर्माण में कोस्टल रेगुलेशन जोन के प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ के लिए अनिल परब जून 2022 में ईडी कार्यालय बुलाए गए थे. तब अनिल से कई घंटे पूछताछ हुई थी. केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय से उन्‍हें देर रात बाहर निकलते देखा गया था. दापोली पुलिस स्टेशन में अनिल परब और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एक एफआईआर धोखाधड़ी और महाराष्ट्र राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें: नए साल में रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती! दिसंबर में बढ़ी बेरोजगारी दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget