एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने अहमद पटेल से 7 घंटे तक पूछताछ की, 4 दिनों में किए गए 152 सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने उनसे 24 सवाल किए और इस तरह से चार बार में उनसे कुल 152 सवाल पूछे जा चुके हैं.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदेसरा बंधुओं के स्वामित्व वाली स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी बैंक धोखाधड़ी एवं धन शोधन मामले में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से करीब सात घंटे तक पूछताछ की. यह उनसे चौथे दौर की पूछताछ की गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

ईडी का तीन सदस्यीय दल राज्य सभा सदस्य के 23, मदर टेरेसा क्रीसेंट आवास पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचा और शाम करीब सात बजे वहां से निकला. पूछताछ के बाद पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि जांच अधिकारियों ने आज उनसे 24 सवाल किए और इस तरह से चार बार में उनसे कुल 152 सवाल पूछे जा चुके हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ईडी के मेरे दोस्तों से आग्रह है कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों एवं उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ करनी चाहिए ताकि यह महसूस हो सके कि वे अपना काम निष्पक्ष ढंग से कर रहे हैं.’’

इससे पहले पटेल (70) से इस मामले में दो जुलाई को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. उन्होंने संवाददाताओं को बताया था कि ईडी के जांचकर्ताओं ने तीन सत्रों में उनसे 128 प्रश्न पूछे हैं.

पहले, पटेल ने कहा था, ‘‘यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न है और मुझे नहीं पता कि किसके दबाव में वे (जांचकर्ता) काम कर रहे हैं.’’

अब तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष से 27 जून, 30 जून और दो जुलाई को हुए सत्रों में ईडी 27 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है.

पटेल ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वरिष्ठ नागरिकों के बाहर नहीं निकलने के दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय जाने से मना किया था जिसके बाद उनसे घर में पूछताछ की इजाजत दी गई.

अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेता के बयान धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जा रहे हैं. पटेल से वडोदरा की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक फार्मास्यूटिकल कंपनी के प्रमोटर संदेसरा बंधुओं से कथित संबंधों के बारे में और नेता के परिजन के उनके साथ कथित लेन-देन के बारे में पूछताछ की जा रही है.

एजेंसी ने पटेल के पुत्र फैसल और दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी से इस संबंध में पिछले साल पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए थे. इन दोनों से संदेसरा समूह के एक कर्मचारी सुनील यादव के बयान के संदर्भ में पूछताछ की गई जिसने एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे.

सूत्रों ने बताया कि ईडी को दिए अपने बयान में यादव ने कहा था कि उसने स्टर्लिंग बायोटेक के प्रमोटरों में से एक, चेतन संदेसरा के निर्देशों पर एक पार्टी के लिए ‘‘10 लाख रुपये का खर्च ’’वहन किया था जिसमें फैसल ने भाग लिया था. फैसल के लिए एक नाइट क्लब में प्रवेश की ‘‘व्यवस्था’’ की और एक बार उनके ड्राइवर को दिल्ली के खान मार्केट में ‘‘पांच लाख रुपए’’ दिए थे. सूत्रों ने बताया कि यादव ने एजेंसी से कहा कि यह नकदी ‘‘फैसल पटेल के लिए थी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget