एक्सप्लोरर

Mohali Blast: पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला बड़ी साजिश का हिस्सा, खालिस्तानी आतंकी संगठन पर शक

पंजाब के मोहाली में सोमवार देर शाम पंजाब पुलिस की खुफिया (इंटेलिजेंस) इकाई के मुख्यालय की बिल्डिंग पर रॉकेट से हमला हुआ है. जिसने सभी को सकते में डाल दिया है.

RPG Attack In Mohali: पंजाब के मोहाली में सोमवार की शाम को इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले के बाद एक तरफ जहां पुलिस और केन्द्रीय जांच एजेंसी इसकी पड़ताल करने लगी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ सीएम भगवंत मान ने इसको लेकर कड़ी चेतावनी दी है. लेकिन, खुफिया सूत्रों की मानें तो मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है और इसका शक खालिस्तानी आतंकी संगठन पर है. 

सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस की बिल्डिंग पर हमला आतंकी संगठन की अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की साजिश का हिस्सा हो सकता है. हमले के बाद एनआईए की टीम ने सोमवार की रात घटनास्थल का दौरा किया था. इस घटना को पंजाब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध माना जा रहा है.  भीड़-भाड़ वाले इलाके में आरपीजी पहुंचना बेहद घातक है. ड्रग्स तस्करों के जरिए आतंकवादियों तक पहुंचे हथियार पहुंचाए जा रहे हैं.

इधर, मोहाली में सोमवार की शाम इंटेलिजेंस ऑफिस के गेट पर रॉकेट से हमले के बाद हाई अलर्ट कर दिया या है. वहीं, दूसरी तरफ इस हमले को लेकर राज्य सरकार ने कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मोहाली में हुए विस्फोट की पुलिस जांच कर रही है. जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश है, उसने बख्शा नहीं जाएगी.

पंजाब के मोहाली में सोमवार देर शाम पंजाब पुलिस की खुफिया (इंटेलिजेंस) इकाई के मुख्यालय की बिल्डिंग पर रॉकेट से हमला हुआ है. जिसने सभी को सकते में डाल दिया है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली है. वहीं पंजाब पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है.

फिलहाल मोहाली के एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा है कि इसकी जांच जारी है. वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या इसे आतंकवादी हमला माना जा सकता है, उनका कहना है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. जिससे साफ हो गया है कि पंजाब पुलिस के खुफिया तंत्र पर हुए इस हमले में आतंकियों की भी साजिश हो सकती है. एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह का कहना है कि हमले की तीव्रता ज्यादा नहीं होने के कारण इसमें कोई घायल नहीं हुआ है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं भी नहीं हुआ है. उनका कहना है कि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Mohali Blast: सीएम भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डीजीपी सहित सभी बड़े अधिकारी तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget