एक्सप्लोरर

Mohali Blast: सीएम भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डीजीपी सहित सभी बड़े अधिकारी तलब

Punjab News: मोहाली में सोमवार देर रात ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट की वजह से पंजाब की कानून व्यवस्था एक बार फिर से सवालों से घेरे में आ गई है.

Punjab News: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमले के बाद सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) एक्शन में आ गए हैं. भगवंत मान ने डीजीपी समेत तमाम बड़े अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. यह मीटिंग सीएम भगवंत मान के घर पर मंगलवार सुबह 10 बजे होगी.

भगवंत मान के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ''सीएम की ओर से डीजीपी सहित सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है. इस मीटिंग में पूरी घटना पर और अब तक हुई कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी जाएगी. यह मीटिंग सुबह 10 बजे सीएम आवास पर होनी है.''

बता दें कि मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हुए हमले में इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. इससे हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ.

पुलिस ने दी यह जानकारी

यह धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ. विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली. किसी नुकसान की सूचना नहीं है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.''

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके अलर्ट जारी किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.  उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. 

Punjab News: पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ साल 2020 में दर्ज हुआ था मामला, अब मांगी अग्रिम जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget