एक्सप्लोरर

#ModionABP: माल्या और नीरव मोदी पर बोले पीएम मोदी- भगोड़ों से पाई-पाई लेकर रहेंगे

विजय माल्या 9 हजार करोड़ और नीरव मोदी करीब 13 हजार करोड़ का कर्ज लेकर फरार हो गए हैं और अब ब्रिटेन में हैं.

PM Narendra Modi Interview: नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और नीरव मोदी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि देश के भगोड़ों से पाई-पाई लेकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि जो भागे हैं उनको वापस देश लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून की मदद ली जा रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ''सरकार ने भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने का कानून बनाया है. उन्हें देश से इसलिए भागना पड़ा क्योंकि पहले की तरह वो कानून का मखौल उड़ाकर देश में सुरक्षित नहीं रह सकते थे.''

पीएम मोदी ने आश्वस्त किया कि हिंदुस्तान का चुराया हुआ पैसा लाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

गौरतलब है कि विजय माल्या 9 हजार करोड़ और नीरव मोदी करीब 13 हजार करोड़ का कर्ज लेकर फरार हो गए हैं और अब ब्रिटेन में हैं.

पीएम मोदी ने किसानों के मुद्दे पर क्या कहा है?

पीएम मोदी ने किसानों के मुद्दे पर कहा है कि सिर्फ कर्ज माफ कर देने से किसानों का भला नहीं होगा. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है और कहा है कि राहुल गांधी किसानों को झूठ का लॉलीपाप दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा है, ''किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ हर सहयोग करने के लिए तैयार है.'' उन्होंने कहा, ''कर्जमाफी से किसानों का जीवन नहीं सुधरेगा.  कर्जमाफी एक चुनावी स्टंट है. जो राज्य चाहें कर्जमाफ कर सकते हैं.''

पीएम मोदी ने कहा, '' हमारी सरकार ने 22 फसलों के एमएसपी को बढ़ाया है. किसान को मजबूत बनाना होगा. बीज, पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है. अब क्रॉप की समझ आने लगी है. फसल ज्यादा पैदा हो रही है. फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन पर काम कर रहे हैं. ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग पर भी काम कर रहे हैं. हम किसान को अन्नदाता के अलावा उर्जादाता भी बनाना चाहते हैं.''

पीएम मोदी ने जीएसटी क्या कहा है?

पीएम मोदी ने जीएसटी पर कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जब वित्त मंत्री हुआ करते थे तबसे  जीएसटी की चर्चा हो रही थी. जीएसटी संसद में सर्वसहमति से पास हुआ था. जीएसटी के बाद से देश में टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी है.

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्य़क्ष राहुल गांधी की तरफ से जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने पर कहा कि मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता. जिसकी जैसी सोच उसके वैसे शब्द होते हैं.''

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में 30 से 40 फीसदी टैक्स वाली चीजें थीं, लेकिन अब उनपर कोई टैक्स नहीं लगता है. जीएसटी की वजह से समान सस्ते हुए हैं.''

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर कहा है सिर्फ हार या जीत मापदंड नहीं होता है. पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी ने कहा, ''राजस्थान और मध्य प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है.'' उन्होंने कहा, ''अगर मोदी मैजिक खत्म हुआ है तो मतलब लोग मान रहे हैं कि मोदी मैजिक था.'' पीएम ने आगे कहा, ''लहर सिर्फ जनता की आस्था और आकांक्षा की होती है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी मोदी या अमित शाह से नहीं बल्कि पोलिंग बूथ से बनी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी लोगों का प्यार बीजेपी को मिला है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''2019 में गठबंधन पर बड़ी बड़ी बातें की जा रही हैं. विपक्ष सीटों का हिसाब नहीं करेगा तो गठबंधन कैसे बनेगा.'' पीएम मोदी ने कहा कि साल 2019 का चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा. मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति हैं.

राम मंदिर पर पीएम मोदी ने क्या कहा है?

पीएम मोदी ने कहा है, ''राम मंदिर को लेकर जब तक कानूनी प्रक्रिया चल रही है तब तक अध्यादेश लाने का विचार नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''कानूनी प्रक्रिया इसलिए धीमी है, क्योंकि वहां कांग्रेस के वकील हैं. जो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में रुकावट पैदा कर रहे हैं.''

पीएम मोदी ने कहा है, ''हमने बीजेपी के घोषणापत्र में कह रखा है कि राम मंदिर का फैसला संविधान के दायरे में ही होगा. राम मंदिर बीजेपी के लिए भावनात्मक मुद्दा है.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को इस मुद्दे पर रोड़े नहीं अटकाने चाहिए और कानूनी प्रक्रिया को अपनी तरह से आगे बढ़ने देना चाहिए.'' पीएम मोदी ने कहा, ''हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक जैसी संस्थाओं की तरफ से जल्द राम मंदिर बनवाने की मांग उठी हैं.'' पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी?

पाकिस्तान पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा. पाकिस्तान को सुधरने में वक्त लगेगा.'' उन्होंने कहा, ''सर्जिकल स्ट्रइक पर फैसला जोखिम भरा था.  हमारी पहली चिंता सैनिकों की सुरक्षा थी और हमेशा रहेगी.''

नोटबंदी पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा है कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं थी. नोटबंदी के लिए पूरे देश को पहले ही आगाह कर दिया गया था. पीएम मोदी ने कहा, ''काले धन पर देश को एक साल पहले अलर्ट कर दिया गया था.''

यह भी पढ़ें-

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget