एक्सप्लोरर

Modi Govt 8 Years: सरकार के 8 साल पूरे होने पर चेन्नई में होंगे पीएम मोदी, 2024 के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार

Modi Govt 8 Years: बताया गया है कि पीएम मोदी चेन्नई में 31,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

Modi Govt 8 Years: साल 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं. अब पार्टी अपने तीसरे लोकसभा चुनाव (Election 2024) की तैयारियों में जुट गई है. सरकार के 8 साल पूरे होने के खास मौके पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) दक्षिण भारत में होंगे. पीएम आज हैदराबाद और चेन्नई के दौरे पर रहेंगे. जहां वो करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा बीजेपी 8 साल पूरे होने पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी करने जा रही है. 

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
बताया गया है कि पीएम मोदी चेन्नई में 31,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. दोपहर लगभग 2 बजे, प्रधानमंत्री आईएसबी हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे और 2022 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (पीजीपी) कक्षा के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 31,400 की 11 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 

2024 के लिए खास तैयारी
वहीं बीजेपी ने भी मोदी सरकार की तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है. ये मेगा प्लान 2024 चुनावों को देखते हुए तैयार किया गया है. बीजेपी ने इसके लिए देशभर में 144 लोकसभा सीटों की पहचान की है. ये 144 वो सीटें हैं जहां बीजेपी 2019 के चुनाव में वोटों के कम अंतर से हारी थी. इन 144 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार के हर मंत्री 3 दिन का प्रवास करेंगे. इन लोकसभा सीटों पर बीजेपी की स्थिति मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा. इसके लिए बीजेपी नए नेताओं को जिम्मेदारी देने जा रही है.

राज्यों का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक कर 30 मई से 15 जून के बीच होने वाली कवायद और दौरों की योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा की. बीजेपी के इस अभियान के दौरान धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ पंजाब का दौरा करेंगे. केंद्रीय मंत्री उन्हें सौंपे गए राज्यों में दो-तीन दिन बिताएंगे. वे पार्टी कार्यकर्ताओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे तथा संवाददाता सम्मेलन करेंगे. भाजपा 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' थीम पर 30 मई से 15 जून तक मोदी सरकार की वर्षगांठ मनाएगी. 

ये भी पढ़ें - 

Modi Govt 8 Years: आर्टिकल 370, सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर कृषि कानूनों की वापसी तक... 8 साल में मोदी सरकार के 8 बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget