एक्सप्लोरर

मोदी सरकार 100 दिन पूरे होने पर करेगी मेगा प्रचार, मंत्री रखेंगे अपने कामकाज का लेखाजोखा

नरेंद्र मोदी सरकार का शुरू से ही ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वो समय-समय पर अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आती है और इस बार भी ऐसा ही होने वाला है. 100 दिन का ट्रैक रिकॉर्ड लेकर मोदी सरकार के मंत्री जनता के बीच जाएंगे.

नई दिल्लीः मोदी सरकार 2 के 100 दिन पूरे होने पर सरकार ने मेगा प्रचार की योजना तैयार की है. केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के अलावा सभी मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय और कामों को सूचीबद्ध करें और मीडिया के जरिए उसे जन-जन तक पहुंचाएं. जिससे देश के लोग यह जान सके कि नरेंद्र मोदी सरकार ने महज 100 दिनों में देशहित में कौन-कौन से अहम फैसले लिए हैं .

नरेंद्र मोदी सरकार का शुरू से ही ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वो समय-समय पर अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आती है. यही कारण है कि 2014 से 2019 के बीच चली सरकार ने पहले 100 दिन और फिर प्रत्येक 100 दिन में अपना लेखा-जोखा जनता के बीच रखा था. 30 मई 2019 को जब नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तो उसी दिन से सरकार ने ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए थे. सरकार ने अपने पहले ही सत्र में 370 और 35ए को हटाने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. जिसमें ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी मानने का कानून भी शामिल है.

बता दें कि सरकार ने पहले 50 दिन का लेखा-जोखा पेश किया था और अब 7 मई सितंबर को मोदी सरकार-2 के 100 दिन पूरे हो रहे हैं. जिसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों की मानें तो हाल ही में मंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को अपने 100 दिन के कामकाज को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था. उसी बैठक में कहा था कि 100 दिन में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर एक प्लान तैयार करें और उसे जनता के बीच ले जाएं. लोगों को यह बताएं कि सरकार ने 100 दिनों में क्या-क्या किया है और कौन-कौन से महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.

माना जा रहा है 8 तारीख को केंद्र सरकार की ओर से प्रकाश जावड़ेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं जिसमें वह सरकार की उपलब्धियों को रखेंगे. साथ ही 7 सितंबर को मंत्रालय स्तर पर सभी मंत्री अखबारों में एडिटोरियल लिखने से लेकर इंटरव्यू और प्रेस रिलीज के जरिए अपनी अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे. ताकि सरकार के बारे में आम जनता को पता चल सके और इसी बहाने पार्टी पदाधिकारी और सरकार के मंत्री सीधे तौर पर मीडिया और जनता से इंटरेक्ट हो सकेंगे. क्योंकि सरकार के रणनीतिकार मानते हैं कि मोदी सरकार-1 में यह तरीका कामयाब रहा था.

तीन राज्यों के चुनाव में मिलेगा फायदा सरकार का मानना है कि मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का सीधा फायदा आने वाले तीन राज्यों के चुनाव में मिलेगा. महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में कश्मीर को लेकर लिए गए फैसले सीधा प्रभाव छोड़ेंगे . इसलिए इसे जनता तक पहुचाना जरूरी है.

इन फैसलों पर रहेगा सरकार का जोर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को यूनियन टेरेटरी बनाना 370 और 35ए हटाना ट्रिपल तलाक बिल पास पास्को एक्ट बिल यूएपीए बिल पास कराना देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय व अन्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget