एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट की हुई बैठक, आईटी हार्डवेयर सेक्टर के लिए PLI स्कीम को मंजूरी मिली

Modi Cabinet Decisions: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में इस साल 100 बिलियन डॉलर का उत्पादन इस वर्ष देश में हुआ है.

Modi Cabinet Decisions: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार (17 मई) को बैठक हुई. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में इस साल 100 बिलियन डॉलर का उत्पादन इस वर्ष देश में हुआ है. इसके साथ ही पिछले साल 11 बिलियन डॉलर के मोबाइल का रिकॉर्ड निर्यात किया गया. आईटी हार्डवेयर क्षेत्र के लिए 17,000 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है. 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की अवधि छह साल है. आईटी हार्डवेयर पीएलआई योजना दो के तहत लैपटॉप, टैबलेट, सभी उपकरणों से लैस पर्सनल कंप्यूटर (ऑल इन वन पीसी) सर्वर आदि आएंगे. मंत्री ने कहा कि इस प्रोत्साहन योजना से 3.35 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 2,430 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है. 

75,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इससे सीधे तौर पर 75,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में 42 कंपनियों ने पहले साल में 900 करोड़ रुपये का निवेश करना था उसकी जगह 1600 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. गौरतलब है कि सरकार ने फरवरी, 2021 में 7,350 करोड़ रुपये के व्यय के साथ आईटी हार्डवेयर के लिए पहली पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी. इसमें लैपटॉप, टैबलेट, सभी उपकरणों से युक्त पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर शामिल हैं. 

फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी है. देश में 325 से 350 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपयोग होता है. 100 से 125 लाख मीट्रिक टन DAP और NPK को उपयोग होता है. 50-60 लाख मीट्रिक टन MOP का इस्तेमाल होता है. किसानों को समय पर खाद मिले इसके लिए मोदी सरकार ने सब्सिडी बढ़ाई है. खरीफ फसलों के लिए सरकार ने तय किया है कि भारत सरकार खाद की कीमत नहीं बढ़ाएगी. 

उन्होंने कहा कि उर्वरकों की अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) में इस अवधि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. फिलहाल यूरिया की कीमत 276 रुपये प्रति बोरी है जबकि डीएपी 1,350 रुपये प्रति बोरी पर बिक रही है. उर्वरक सब्सिडी से करीब 12 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- 

कभी सात दिन तो कभी एक ही विधानसभा में बदले चार सीएम, कर्नाटक में मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बैठना नहीं आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की चाय मीटिंग, दूसरी ओर ममता का बड़ा फैसला
LIVE: राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की चाय मीटिंग, दूसरी ओर ममता का बड़ा फैसला
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget