एक्सप्लोरर

UP: अमरोहा में कॉल पर बात करते समय मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, युवक का हाथ जख्मी

UP News: यह पहला मामला नहीं है जब मोबाइल में आग लगी हो या ब्लास्ट हुआ हो. इससे पहले भी ऐसे केस सामने आ चुके हैं.

Mobile explodes in Amroha: यूपी के अमरोहा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने दावा किया है कि जब वह अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया. इस घटना में युवक का हाथ जख्मी हो गया. यह घटना शुक्रवार (06 जनवरी) को अमरोहा जिले के नौगांव सादात थाना क्षेत्र हिजामपुर गांव की है. 

पीड़ित का नाम हिमांशु है. हिमांशु का कहना है, "जब मैं कॉल कर रहा था तो मेरे मोबाइल फोन में आग लग गई." युवक का कहना है कि उसने महज 4 महीने पहले ही मोबाइल खरीदा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीड़ित ने मोबाइल खरीदने की रसीद भी कैमरे पर दिखाई है.

 

लीगल एक्शन लेगा पीड़ित

युवक के मुताबिक, वह फोन पर अपने रिश्तेदार से बात कर रहा था, तभी उसमें मोबाइल सेट में आग लग गई. इससे उसकी हथेली भी झुलस गई. पीड़ित ने इस मामले में मोबाइल कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है. बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब मोबाइल में आग लगी हो या ब्लास्ट हुआ हो. इससे पहले भी ऐसे केस सामने आ चुके हैं. दिसंबर 2019 में मध्य प्रदेश के सतना में भी ऐसी घटना सामने आई थी. 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इस घटना में एक 15 साल का लड़का घायल हो गया था. मोबाइल में ब्लास्ट उस वक्त हुआ था, जब बच्चा अपनी ऑनलाइन क्लास को अटेंड कर रहा था. मार्च 2019 में एक 28 साल का युवक के नए ब्रांडेड मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया था. वह स्कूटर से जा रहा था रास्ते में मोबाइल फट गया था. इससे वह घायल हो गया था. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ गलतियों की वजह से मोबाइल फटने की संभावना बनी रहती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि चार्ज करते वक्त मोबाइल पर बात की जाए या गेम खेला जाए, तो मोबाइल फट सकता है. चूंकि, चार्जिंग के वक्त स्मार्टफोन से हीट बाहर निकलती है. ऐसे में उसे यूज करने पर फोन के ओवर हीट होने का खतरा बना रहता है. ओवरनाइट चार्जिंग भी मोबाइल ब्लास्ट की एक वजह है. लिहाजा, आप जब भी मोबाइल उसे कर रहे हों तो कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें-Punjab: फाजिल्का में पकड़ी गई 31 किलो हेरोइन, सेना के जवान समेत दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल बनाम मोदी की बहस देखना चाहते हैं?', नेता प्रतिपक्ष ने भारत के युवाओं से पूछी राय
'राहुल बनाम मोदी की बहस देखना चाहते हैं?', नेता प्रतिपक्ष ने भारत के युवाओं से पूछी राय
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget