एक्सप्लोरर

मॉब लिंचिंग: 2 महीने पहले हुई थी शाइस्ता-तबरेज की शादी, बोलीं- न सास है और न ससुर, कौन करेगा देखभाल?

भीड़ की हिंसा में जान गंवाने वाले तबरेज अंसारी की पत्नी को इंसाफ का इंतजार है. साथ ही उन्हें भविष्य की चिंता है. उन्होंने कहा कि मेरे सास, ससुर या देवर नहीं हैं. हम किसके सहारे जीएंगे?

जमशेदपुर: झारखंड में मुस्लिम युवक तबरेज अंसारी को पीट पीटकर मारे जाने की घटना के तीन दिन बीत चुके हैं. गांव में अब भी पुलिस का पहरा है. उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन से मिलने वाले उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं, इंसाफ की दिलासा दे रहे है और साथ खड़े रहने की बात कह रहे हैं. लेकिन मात्र दो महीने पहले ही तबरेज से शादी रचाने वाली शाइस्ता को पति को खोने का दर्द कम नहीं हो रहा है.

तबरेज ने 23 जून को अस्पताल में दम तोड़ा. उन्हें बाइक चुराने के शक में भीड़ ने सरायकेला के धतकिडीह गांव में बुरी तरह पीटा था और पुलिस के हवाले कर दिया था. जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

भीड़ ने उनके साथ 17 जून को पिटाई की थी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे. विपक्षी दलों ने सवाल किया कि आखिर कैसे पुलिस ने मारपीट करने वाले शख्स को पकड़ने की बजाय तबरेज को गिरफ्तार किया.

तबरेज की पत्नी शाइस्ता ने बताया, ''मेरे पति जब जमशेदपुर से आ रहे थे तभी मेरे पति को मुस्लिम होने की वजह से मारा गया. मेरा कोई नहीं है. मेरे सास, ससुर या देवर नहीं हैं. हम किसके सहारे जीएंगे, मुझे इंसाफ चाहिए.'' तबरेज के पिता मशकूर आलम की मौत 12 साल पहले हो चुकी है. मां समसुन निशा की मौत भी 18 साल पहले हो चुकी है. एक बहन है, जिसकी शादी हो गई है.

ओवैसी ने पीएम मोदी से मुसलमानों के लिए मांगा आरक्षण, पूछा- शाहबानो याद है अखलाक नहीं?

शाइस्ता ने कहा, ''तबरेज 8 बजे जमेशदपुर गए थे और 10 बजे उन्होंने फोन किया कि हम लौट रहे हैं. फिर सुबह पांच बजे फोन आया कि हमें गांव वाला बहुत मारा-पीटा है, चोरी का इल्जाम लगाया गया.''

तबरेज के चाचा ने बताया कि वह पुणे में रहता था और इसी साल 27 अप्रैल को शादी हुई थी. दोनों पुणे जाने वाले थे और इसके लिए टिकट भी बन गया था. लेकिन उसकी हत्या कर दी गई.

पुलिस ने मारपीट के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अंसारी ने पहले अपना नाम 'सोनू' बताकर खुद को बचाने की कोशिश की. लेकिन, उन्हें असली नाम बताने के लिए बाध्य किया गया और फिर भीड़ ने उनसे 'जय श्री राम' बोलने के लिए कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी
राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी
Embed widget