एक्सप्लोरर

20 दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से किया वार, केजरीवाल बोले- मोदी सत्ता के लिए हिटलर के रास्ते चल रहे हैं

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मारपीट की घटना पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता के लिए ये सब करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं. पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?

नई दिल्ली: गुरुवार को पूरा देश जब होली मना रहा था, उसी समय गुरुग्राम में कुछ दबंग खून की होली खेल रहे थे. 15 से 20 दबंगों ने लाठी-डंडों से एक शख्स की बुरी तरह पिटाई कर दी. दरअसल, गुरुग्राम के भोंडसी क्रिकेट ग्राउंड में भूपसिंह नगर के रहने वाले दो लोग मैच खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक कुछ दबंगो ने मारपीट शुरू कर दी. लड़ाई घर तक पहुंची. दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की.

मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह दबंग एक शख्स पर लाठी बरसा रहे हैं. इस दौरान लड़कियां, बच्चे और महिलाएं डर से चिल्ला रही हैं. रहम के लिए दुआ कर रही हैं लेकिन दबंगों ने एक नहीं सुनी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया और इसे धर्म से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, ''ये वीडियो देखिए. हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में? ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेष में गुंडे हैं. इनकी पार्टी लुच्चे, लफ़ंगे, गुंडों की फ़ौज है. इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फ़र्ज़ है. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है.''

केजरीवाल ने कहा, ''हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था. हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका ख़ून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के ख़िलाफ़ केस करती थी. मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं. पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?''

मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेट में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेट में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget