एक्सप्लोरर

Karnataka News: दशहरे पर जुलूस के दौरान भीड़ ने मदरसे में घुसकर की जबरन पूजा, 9 पर FIR, 4 गिरफ्तार

Karnataka: कर्नाटक के बीदर जिले में दशहरे पर एक धार्मिक जुलूस के दौरान भीड़ एक ऐतिहासिक मदरसे के परिसर में घुस गई और नारेबाजी के साथ पूजा की. मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Mob Enters Heritage Madrasa In Karnataka: कर्नाटक के बीदर (Bidar) जिले में दशहरा (Dussehra) के मौके पर जुलूस निकाल रहे लोगों की भीड़ (Mob) एक ऐतिहासिक मदरसे (Heritage Madrasa) के परिसर में प्रवेश कर गई. इस दौरान भीड़ ने एक कोने में कुमकुम के फूलों के साथ पूजा-अर्चना (Worship) भी की. आरोप है कि भीड़ ने मदरसा परिसर के गेट का ताला तोड़ा और फिर अंदर चली गई. घटना का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मदरसे की सीढ़ियों पर दिखाई दे रहे हैं. 

मामले को लेकर पुलिस (Police) ने शिकायत दर्ज कर ली है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, उनके नाम नरेश गोवली, प्रकाश मैकेनिक, संजू टायलर, अरुण गोवली, मुन्ना, सागर, जगदीश, गणेश गोवली और गोरका गोवली हैं. एक स्थानीय निवासी ने मामले को लेकर बीदर टाउन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में मदरसे के सुरक्षाकर्मियों को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. 

मुस्लिम संगठनों का क्या कहना है?

इससे पहले मुस्लिम संगठनों ने मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि अगर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो जुमे की नमाज के बाद व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा. जिस मदरसे के परिसर में भीड़ घुसी, इसे बीदर के महमूद गवां मदरसा के नाम से जाना जाता है. 1460 में बना यह मदरसा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आता है और यह राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की सूची में शामिल है. वायरल वीडियो में भीड़ देवी, वंदे मातरम और हिंदू धर्म की जय के नारे लगाती दिख रही है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि भीड़ बुधवार (5 अक्टूबर)  को ताला तोड़कर मदरसा परिसर में घुसी थी.

असदुद्दीन ओवैसी क्या बोले?

ऑल इंडियन मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मामले को लेकर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''तस्वीरें कर्नाटक के बीदर के ऐतिहासिक महमूद गवां मस्जिद और मदरसा की 5 अक्टूबर की हैं. चरमपंथियों ने इसका ताला तोड़ दिया और इसे अपवित्र करने की कोशिश की. बीदर पुलिस और बसवराज बोम्मई आप ऐसे कैसे होने दे सकते हैं? बीजेपी केवल मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है.''

बीजेपी पर लग रहे आरोप

आलोचकों ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के हिस्सों में सांप्रदायिक प्रयोग कर रही है. कर्नाटक के हिजाब मामले से ऐसे आरोप शुरू हुए थे. हिंदू संगठनों की ओर से मंदिर के मेलों में मुस्लिमों की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने का मामला भी सामने आया था. वहीं, अगस्त में हुबली के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी मनाने को लेकर भी विवाद गरमाया था.

ये भी पढ़ें

Jammu-Kashmir Election: कश्मीर में अगले साल मार्च के बाद हो सकते हैं चुनाव, इन लाखों वोटर्स पर होगा BJP का फोकस

Amit shah Assam Visit: असम के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे गृहमंत्री अमित शाह, BJP दफ्तर का करेंगे उद्घाटन- ये है पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget