एक्सप्लोरर

Raj Thackeray Hospitalized: MNS प्रमुख राज ठाकरे अस्पताल में भर्ती, कूल्हे में है परेशानी

Maharashtra: मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनके कूल्हे की सर्जरी होगी.

Raj Thackeray Surgery: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होगी. पार्टी के एक नेता ने ये जानकारी दी. इस महीने की शुरुआत में 53 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ की समस्याओं को दूर करने के लिए सर्जरी होगी. मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने बताया कि कल उनके कूल्हे की सर्जरी होगी. 

ठाकरे हाल ही में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर सुर्खियों में थे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार 22 मई को पुणे में एक रैली भी की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी कूल्हे की समस्या के बारे में भी बताया था. कूल्हे की सर्जरी के कारण उन्होंने अपनी अयोध्या यात्रा भी टाल दी थी. राज ठाकरे ने कहा था कि एक जून को उनके कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी है. इस कारण भी उन्होंने अपनी यात्रा को टालने का फैसला किया.

ठीक होने के बाद करेंगे रैली

उन्होंने कहा था कि सर्जरी के प्रभाव से उबरने के बाद वह एक और रैली को संबोधित करेंगे. इस दौरान उन्होंने दोहराया था कि अगर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर ध्वनि संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो मनसे कार्यकर्ता एक बार फिर प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले, राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं को मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर पर अजान के विरोध में वहां हनुमान चालीसा बजाने का निर्देश दिया था.  

अयोध्या यात्रा टालने पर कही थी ये बात

राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने इस दौरान अयोध्या यात्रा (Ayodhya Yatra) टालने की एक वजह साजिश को भी बताया था. उन्होंने कहा था कि मैं अयोध्या दौरा टालने की घोषणा करने के बाद होने वाली चर्चाओं पर गौर कर रहा था. बाद में मुझे पता चला कि ये एक साजिश है, एक जाल है. जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हुई. उन्होंने कहा था कि अगर मैं अयोध्या जाने को लेकर अड़ा रहता और कुछ हो जाता तो हमारे समर्थक उससे निपट लेते. लेकिन उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा सकते थे. इससे चुनाव के दौरान मनसे (MNS) की संभावनाएं प्रभावित होती. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala Cremation: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, चाहनेवालों की उमड़ी भीड़ 

J&K: महिला टीचर की हत्या से भारी गुस्सा, सरकार पर बरसीं महबूबा, बोलीं- कश्मीर में हालात नहीं सामान्य, मोदी सरकार के दावे झूठे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget