एक्सप्लोरर

MLC Election Result 2023: महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका, यूपी में 5 में से 4 सीटों पर जीती बीजेपी

MLC Election Result 2023: बीजेपी ने बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक पर जीत की हैट्रिक लगाई है. इस एमएलसी सीट पर बीजेपी के डॉक्टर जय पाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराया है.

MLC Election Result 2023: यूपी और महाराष्ट्र में विधान परिषद शिक्षक और स्नातक के चुनाव हुए. यूपी की पांच सीटों पर 30 जनवरी को चुनाव हुए थे, इन चुनावों को लेकर गुरुवार (2 फरवरी) को मतगणना हुई. यूपी में पांच में से चार सीटों पर रिजल्ट आ चुका है, तो वहीं महाराष्ट्र में विपक्ष के एमवीए ने दो, और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक सीट जीत ली. 

महाराष्ट्र में बीजेपी को महज एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा, हालांकि खबर लिखे जाने तक बीजेपी ने यूपी में चार सीटों पर जीत दर्ज कर ली, कानपुर शिक्षक खंड में निर्दलीय उम्मीदवार राज बहादुर सिंह चंदेल ने छठवीं बार जीत दर्ज की है. इन सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है.

कैसा रहा यूपी का रिजल्ट?
बीजेपी ने बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक पर जीत की हैट्रिक लगाई है. इस एमएलसी सीट पर बीजेपी के डॉक्टर जय पाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराया है. बीजेपी प्रत्याशी ने 51,257 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की. खबर लिखे जाने तक यूपी की कानपुर-उन्नाव शिक्षक सीट से अरुण पाठक, कानपुर शिक्षक खंड से राजबहादुर सिंह चंदेल, झांसी-प्रयागराज निर्वाचन क्षेत्र और गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. 

यूपी एमएलसी की पांच सीटों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म होगा. जिन सीटों पर चुनाव हुआ है, उनमें गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट, कानपुर-उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कानपुर मंडल की स्नातक सीट, झांसी-प्रयागराज निर्वाचन क्षेत्र और बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट हैं. पांच एमएलसी सीटों के लिए 60 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

कैसा रहा महाराष्ट्र का हाल?
बीजेपी के ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित किया गया, नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सत्यजीत तांबे विजयी रहे, उन्होंने एमवीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार शुभांगी पाटिल को हराया. 

नागपुर मंडल शिक्षक सीट पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराकर नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी गनार इस सीट से मौजूदा एमएलसी है. 

औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काले ने जीत दर्ज की. अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी लिंगाडे बीजेपी प्रत्याशी रंजीत पाटिल से आगे चल रहे हैं. 

Indus Waters Treaty: 'वर्ल्ड बैंक को सिंधु जल संधि की व्याख्या करने का अधिकार नहीं', पाकिस्तान से विवाद के बीच बोला भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget