एक्सप्लोरर

नारायण राणे का मंत्री बनने का सपना तोड़ सकती है बीजेपी!

राणे ने सितंबर महीने में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि कई वादों के बाद भी कांग्रेस में उनके साथ न्याय नहीं किया गया था.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और आक्रामक नेता नारायण राणे का मंत्री बनने का सपना टूटता टूट सकता है. हाल ही में कांग्रेस से बगावत कर राणे मंत्रिपद के लिए एनडीए में शामिल हुए लेकिन राणे के इस्तीफे के बाद खाली हुई विधान परिषद की सीट पर बीजेपी खुद का उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी है. इसलिए राणे का मंत्री बनने का सपना बस सपना ही रहने की आशंका जताई जा रही है.

राणे के विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने के बाद 7 दिसंबर को उपचुनाव होना है. इस सीट पर राणे को उम्मीदवारी देने को लेकर बीजेपी में अंदरूनी मतभेद है. शिव सेना का भी राणे को कड़ा विरोध है. अब बीजेपी खुद अपना उम्मीदवार उतारकर शिवसेना का समर्थन मांगने की सोच रही है. इसीलिए आज बीजेपी के मंत्री चन्द्रकान्त पाटिल उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पर पहुंचे.

एक समय शिवसेना के सबसे कद्दावर और कांग्रेस में बगावती नेता की छवि के बाद आज राणे ने खुद की स्वाभिमानी पार्टी की स्थापना की है. मंत्रिपद के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस के कहने पर राणे एनडीए में शामिल हुए लेकिन शिवसेना ने राणे को मंत्रिमंडल में लेने पर सत्ता से बाहर निकलने की धमकी दे दी. अब अकेले राणे के लिए सत्ता दाव पर लगाने को बीजेपी तैयार नही है.

उपचुनाव के लिए क्या हो सकते है राजनैतिक समीकरण? उपचुनाव जितने के लिए 145 वोट जरुरी है. बीजेपी 122 + मित्र दल मिलाकर 135 से 138 मत बीजेपी को मिल सकते है. राणे को उम्मीदवारी देने पर 8 से 10 वोटों के लिए सीट बीजेपी के हाथ से निकल सकते है. कांग्रेस 42 + एनसीपी 41 + शिवसेना 62 मिलाकर 145 वोट होते हैं.

इसीलिए, बीजेपी राणे को मैदान में उतारकर कोई रिस्क नही लेना चाहती और सेना के साथ मिलकर खुद का उम्मीदवार उतार रही है. शिवसेना के 62 और बीजेपी के अन्य मित्रदल 138 मिलाकर 200 वोट होते हैं. ऐसे में राणे का मंत्री बनना मुश्किल है क्योंकि अगले विधान परिषद चुनाव अगले साल जून में हैं और बिना विधायक बने उन्हें मंत्रिपद नही मिल सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget