एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: 'प्रधानमंत्री ने पहली बार कबूला...', तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का पीएम मोदी पर वार

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने ED को लेकर संसद में पीएम मोदी की टिप्पणी को उनका कबूलनामा बताया. बता दें कि पीएम ने कहा था कि ED ने विपक्ष को एकजुट कर दिया है.

MK Stalin On PM Modi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से किसी के सवालों का जवाब दिए बिना घंटों बोलने की कला सीखी है. स्टालिन ने कहा, "संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी से इतने सवाल पूछे लेकिन पीएम ने एक का भी जवाब नहीं दिया. मैंने पीएम मोदी से ये हुनर सीखा है कि बिना किसी सवाल का जवाब दिए घंटों कैसे बोला जाता है."

स्टालिन ने कहा, "पीएम और बीजेपी सरकार पर कई आरोप हैं, लेकिन उन्होंने किसी बात का जवाब नहीं दिया है. उनका कहना है कि जनता का विश्वास ही उनका सुरक्षा कवच है, लेकिन लोग अब ऐसा नहीं सोचते हैं." उन्होंने कहा, "संसद में पीएम की स्पीच में बड़ी-बड़ी बातें तो थीं, लेकिन BBC डॉक्यूमेंट्री या अडानी से रिश्तों को लेकर कोई जवाब नहीं था."

अडानी मामले को लेकर पीएम पर कसा तंज

एनडीटीवी के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, "अडानी समूह के खिलाफ आरोप केंद्र की बीजेपी सरकार पर सीधे आरोप हैं. यहां तक कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच भी मामले की गंभीरता से सुनवाई कर रही है, इसलिए संसद में एक चर्चा होनी चाहिए और एक संयुक्त संसदीय समिति की जांच का आदेश दिया जाना चाहिए."

राहुल गांधी के आरोपों को जायज ठहराया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को संसद के रिकॉर्ड से निकाले जाने पर स्टालिन ने कहा, "इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें लोगों के दिमाग से निकाला जा सकता है." उन्होंने कहा, "संसद में राहुल ने पीएम से जो भी सवाल पूछे थे वे सभी जायज और सही थे. यह बेहद चौकाने वाला है कि पीएम ने इन आरोपों पर कुछ नहीं कहा.''
 
ईडी पर पीएम की टिप्पणी को कबूलनामा बताया

पीएम मोदी ने संसद में कहा था कि ईडी ने विपक्ष को एकजुट कर दिया है. पीएम मोदी के इस बयान पर हमला करते हुए स्टालिन ने कहा, "यह उनका कबूलनामा है. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रधानमंत्री ने संसद में स्वीकार किया है कि वे विपक्ष के खिलाफ बदले की भावना रखते हुए राजनीति करते हैं. यह हमारे लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है."

सेतुसमुद्रम परियोजना को लेकर भी सवाल किया

एमके स्टालिन ने कहा कि पीएम ने डीएमके के सवालों का भी जवाब नहीं दिया. सेतुसमुद्रम शिपिंग नहर परियोजना 2007 से रुकी हुई है और डीएमके ने केंद्र से इसे तुरंत पुनर्जीवित करने और लागू करने का आग्रह किया है. पीएम के पास तमिलनाडु पर कुछ भी कहने के लिए कुछ नहीं था.

ये भी पढ़ें-Tripura Election 2023: त्रिपुरा में आखिर क्यों हुआ कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन? CPM नेता वृंदा करात ने बताई वजह, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget