एक्सप्लोरर

Stone Quarry Collapse: मिजोरम में पत्थर की खदान ढही, दस लोगों की मौत, कई लापता

Stone Quarry Collapse: मिजोरम के आइजोल में लगातार बारिश के बीच पत्थर की खदान ढहने से कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं. वहीं पुलिस ने बताया कि वर्षा के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल आ रही है.

Stone Quarry Collapse: मिजोरम में एक पत्थर की खदान में मंगलवार (28 मई, 2024) को भीषण हादसा हुआ है. राज्य के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए.  

मिजोरम पुलिस ने बताया कि घटना आइजोल के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई. इलाके में आज सुबह से लगातार बारिश होने के बीच यह हादसा हुआ है. 

बारिश के कारण बचाव अभियान हो रहा है प्रभावित- मिजोरम पुलिस 
डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि दस शव बरामद किए गए जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से सात स्थानीय हैं जबकि तीन लोग राज्य के बाहर के रहने वाले थे.

मिजोरम में आया भूस्खलन 
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है. उन्होंने कहा कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल (Aizawl) देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है. इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं. 

वहीं राज्य में बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ें- मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, सैनिकों को एयरलिफ्ट करने आया म्यांमार सेना का विमान क्रैश, प्लेन में सवार थे 14 लोग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget