एक्सप्लोरर

मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, सैनिकों को एयरलिफ्ट करने आया म्यांमार सेना का विमान क्रैश, प्लेन में सवार थे 14 लोग

Mizoram Lengpui Airport: म्यांमार में सेना का राज आने के बाद वहां से भागकर आए सैनिकों को वापस ले जाने के लिए विमान मिजोरम आया था. विमान में 14 लोग सवार थे.

Myanmmar Plane Crash: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मंगलवार (23 जनवरी) को लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ. राजधानी आइजोल के पास स्थित लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का विमान क्रैश हो गया. लेंगपुई एयरपोर्ट आइजोल के पास स्थित एक घरेलू एयरपोर्ट है. सूत्रों ने बताया है कि सैन्य विमान उन सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए म्यांमार से आया था, जो पिछले हफ्ते भारत-म्यांमार सीमा पार कर मिजोरम में दाखिल हुए थे.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम डीजीपी ने कहा, 'म्यांमार सेना के विमान क्रैश होने की वजह से छह लोग घायल हुए हैं. विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे. घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.' शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि म्यांमार में सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई चल रही है, जिसकी वजह से सैनिक भागकर मिजोरम के लांग्टलाई जिले में दाखिल हो गए. इन सैनिकों को लेने के लिए विमान भारत में आया था.

मिजोरम में घुसे म्यांमार के 276 सैनिक

शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैन्य विमान सेना के जवानों को लेने आया था, जो भारत में मौजूद हैं. लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के दौरान विमान क्षतिग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना तब हुई है, जब असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि भारत ने 184 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस भेजा है. पिछले हफ्ते म्यांमार के 276 सैनिक मिजोरम में घुस आए थे, जिसमें से सोमवार को 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया. 

मिली जानकारी के मुताबिक, म्यांमार एयरफोर्स के विमान लेंगपुई एयरपोर्ट पर आए और इसमें सवार होकर 184 सैनिक अपने देश के रखाइन प्रांत के सित्वे में चले गए. बचे हुए 92 सैनिकों को मंगलवार को म्यांमार भेजा जा रहा है. म्यांमार के सैनिक 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ दक्षिणी मिजोरम के लांग्टलाई जिले में भारत-म्यांमार-बांग्लादेश ट्राइजंक्शन पर स्थित बांडुकबंगा गांव में घुस गए और असम राइफल्स के पास पहुंचे.

असम राइफल्स कैंप में थे सैनिक

म्यांमार सेना के सैनिकों के कैंप पर 'अराकान आर्मी' के लड़ाकों के जरिए कब्जा कर लिया गया. इसके बाद वे मिजोरम में आए थे. अधिकारियों ने कहा कि म्यांमार के सैनिकों को पास असम राइफल्स कैंप्स में ले जाया गया और बाद में उनमें से अधिकांश को लुंगलेई में भेजा गया. एक अधिकारी ने कहा, तब से सैनिक असम राइफल्स की निगरानी में हैं. इन 276 सैनिकों को लेंगपुई एयरपोर्ट से म्यांमार ले जाने के लिए शनिवार और रविवार को आइजोल लाया गया था.

यह भी पढ़ें: मिजोरम में भागकर आए म्यांमार के 31000 लोग, सीएम लालदुहोमा का ऐलान- सरकार करेगी शरणार्थियों की मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget