एक्सप्लोरर

'जल्दी टूटेगा घमंड', ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी पर क्यों फूटा यूजर्स का गुस्सा, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव की फोटो शेयर कर दी नसीहत

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श की फोटो को लेकर यूजर्स काफी भड़के हुए हैं. एक यूजर ने कहा कि अगर इन्हें वर्ल्ड कप की रिस्पेक्ट नहीं है तो ये जीत के भी हारे हुए लोग हैं.

फाइनल मैच में टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रलिया ने एक बार फिर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. रविवार (19 नवंबर) को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच था, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा. मंजिल के इतने करीब आकर टीम इंडिया के हारने के बाद देशवासियों में मायूसी का माहौल है. दूसरी तरफ ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रलियावासी वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ जश्न की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रही हैं. इस बीच ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

फोटो को लेकर दावा किया गया है कि मिशेल वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर बैठे हैं. फोटो सामने आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया इसे पर शेयर करना शुरू कर दिया. यूजर्स मिशेल मार्श से काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि ऐसी हरकत करके मिशेल मार्श ने ट्रॉफी का अपमान किया है. मिशेल की फोटो को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं और यूजर्स कमेंटस के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'अगर इन्हें वर्ल्ड कप की रिस्पेक्ट नहीं है तो ये जीत के भी हारे हुए लोग हैं, जिनके लिए ये जीत इमोशन नहीं कॉम्पटीशन है, जिसे उन्हें जीतना है बस. हमारी टीम इंडिया के लिए ये एक कॉम्पटीशन से ज्यादा एक इमोशन है.' एक यूजर ने लिखा, 'ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम का ये घमंड जल्द ही टूटेगा और उनकी हालत वही होगी जो आज जिम्बाब्वे की है. चीटिंग और अम्पायर के बगैर ये कोई बिग इवेंट जीत नहीं सकते, जो फाइनल में साबित हो गया.' इस बीच कुछ लोग साल 1983 की पूर्व इंडियन क्रिकेटर कपिल देव की वो फोटो भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दोनों हाथों से अपने सिर की तरफ उठाए हुए नजर आ रहे हैं.

एक यूजर ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया जब हारेगा ना तब पता चलेगा तो फिर क्या चीज होता है.' एक यूजर ने कहा, 'ये तो हद है. मैं भारत में पैदा नहीं हुआ, लेकिन ये सच में बहुत दुख की बात है. अगली बार टीम इंडिया जीतेगी. वेल प्लेड आवर बॉयज.' एक यूजर ने लिखा, 'वो गेम को गेम की तरह लेते हैं. हमारी तरह इमोशन, धर्म, कर्म, पूजा, पाठ से नहीं जोड़कर रखते. इसलिए वो जीत जाते हैं और हम ओवर हाइप क्रीएट करके हार जाते हैं.' एक और यूजर ने लिखा कि टीम इंडिया हार के भी जीत गई और ऑस्ट्रेलिया जीत के भी हार गया.

रविवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 240 रन का स्कोर बनाया, लेकिन ऑस्ट्रलियाई टीम ने 241 रन बनाकर मैच जीत लिया. ऑस्टॅलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप जीता है.

यह भी पढ़ें:-
India Vs Australia: वर्ल्ड कप फाइनल की हार से टूटे भारतीय फैन्स के दिल, भागवत गीता सुनकर खुद को कर रहे मोटिवेट, जानें क्या कर रहे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल

वीडियोज

Indigo की फ्लाइट कैंसिल होते ही आसमान छूने लगे हवाई सफर के टिकटों का दाम । Breaking News
वरिष्ठ पत्रकारों ने समझा दिया कि पुतिन के दौरे से भारत को कितना मिलेगा फायदा ? । Putin India
Indigo की अबतक 550 से ज्यादा फ्लाइट हुई कैंसिल, गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा
पीएम मोदी और पुतिन के बीच चली ढाई घंटे की बात में क्या चर्चा हुई ?। Breaking News
PM Modi और Putin के इस प्लान से भारत बन जाएगा सर्वशक्तिमान । Putin India Visit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
गीतिका गंजू धर की 10 खूबसूरत तस्वीरें, जानें कौन हैं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दिखीं एक्ट्रेस
गीतिका गंजू धर की 10 खूबसूरत तस्वीरें, जानें कौन हैं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दिखीं एक्ट्रेस
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Snake-Friendly Plants: आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
Bihar Forest Department Recruitment 2025: बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget