एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं कश्मीर के अलगाववादी नेता, वक्फ बिल पर JPC अध्यक्ष से करेंगे बात

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर संसद की संयुक्त समिति से चर्चा के लिए कश्मीर के मीरवाइज उमर फारुक दिल्ली आए हुए हैं.

Waqf Amendment Bill: कश्मीर के अलगाववादी गठबंधन हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. यहां उनके साथ कश्मीर, जम्मू और लद्दाख के मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) नेता भी आए हुए हैं. यह प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार (24 जनवरी) को वक्फ संशोधन विधेयक की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल से मिलेगा.

एमएमयू ने पिछले साल सितंबर में वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों के बारे में अपनी गंभीर चिंताओं से अवगत कराने के लिए जगदंबिका पाल से मिलने का समय मांगा था. प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य विधेयक के कुछ प्रावधानों के संबंध में अपनी कड़ी आपत्तियों को उजागर करना है, जिनका वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और स्वायत्तता तथा मुस्लिम समुदायों, विशेषकर वंचितों के कल्याण पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा.

JPC के पास है भेजा गया है बिल
पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद संसद में वक्फ संसोधन विधेयक को पेश किया गया था. हालांकि विपक्ष की मांग के बाद इस बिल को जेपीसी के पास चर्चा के लिए भेज दिया गया. इस जेपेसी में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद मौजूद हैं जो कि इसके दुरगामी अच्छे बुरे परिणामों से लेकर हर पहलू पर चर्चा करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. इसी के बाद सदन में इस बिल को पास करने या न करने से जुड़ा फैसला लिया जाएगा.

यह है MMU की चिंता
संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने के बाद से देशभर में इसे लेकर जमकर चर्चा चल रही है. मुस्लिम संगठन जहां इस बिल का पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं वहीं हिंदू संगठनों इसके लिए सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं. कुछ संगठन तो वक्फ को पूरी तरह समाप्त करने की ही मांग कर रहा है. मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) इस बिल का विरोध कर रहा है. समूह की प्राथमिक चिंता इस बात की है कि नया विधेयक सरकार को यह अधिकार देता है कि वह वक्फ संपत्तियों को वापस सरकारी संपत्ति घोषित कर दे.

यह भी पढ़ें...

Marko Rubio: नए अमेरिकी विदेश मंत्री का पहला दिन भारत के नाम, क्वाड मीटिंग और एस जयशंकर से मुलाकात बढ़ाएगी चीन की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget