एक्सप्लोरर

Mira Road Murder Case: 'सरस्वती वैद्य ने की थी आत्महत्या, मैंने सिर्फ...', आरोपी मनोज साने का दावा

Saraswati Vaidya Murder Case: मुंबई के मीरा रोड मर्डर केस में पुलिस की जांच जारी है. इस बीच आरोपी ने दावा किया है कि सरस्वती ने आत्महत्या की थी.

Mumbai Murder Case: अपनी ‘लिवइन पार्टनर’ सरस्वती वैद्य की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार मनोज साने ने एक दावा किया कि वैद्य ने जहर पीकर आत्महत्या की थी. उसने तो सिर्फ शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की थी. पुलिस ने शुक्रवार (9 जून ) को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी साने को मुंबई के बाहरी क्षेत्र मीरा रोड (पूर्व) इलाके से गुरुवार (8 जून) को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद, जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि वह एचआईवी-संक्रमित है और उसने 36 वर्षीय वैद्य से कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे.

साने ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वैद्य के मुंह से झाग निकल रहा था और जहर का सेवन करने के बाद तीन जून की सुबह उसकी मौत हो गई थी. उसने कहा कि इस डर से कि उसे उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा, उसने शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया. 

एक फ्लैट में मिले थे वैद्य के शरीर का अंग

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने यह भी दावा किया कि शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के बाद उसने आत्महत्या करने की योजना बनाई थी. पुलिस ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने कहा कि यह संभव है कि आरोपी जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस को बुधवार (7 जून) को ठाणे जिले के मीरा रोड के नया नगर इलाके में एक फ्लैट के अंदर वैद्य के शरीर के अंग मिले, जिनमें से कुछ को प्रेशर कुकर में पकाया गया था और कुछ को भूना गया था. पुलिस के मुताबिक वह और साने किराये के फ्लैट में रह रहे थे.

पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

साने को एक अदालत ने 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा है. मामले में सामने आए विवरणों ने पिछले साल के श्रद्धा वालकर मामले की यादें ताजा कर दीं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस बीच विद्या की तीन बहनों के बयान दर्ज किए हैं. उन्होंने कहा कि अपराध के पीछे का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है.

ऐसा संदेह है कि वैद्य की मौत चार जून को हुई थी, लेकिन मौत का पता सात जून को चला जब दंपति के पड़ोसियों ने फ्लैट से आने वाली बदबू बर्दाश्त न होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों ने पुलिस को यह भी बताया कि साने पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों को खाना खिला रहा था, जो उसने पहले कभी नहीं किया था.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: शिवसेना और बीजेपी में दरार के संकेत, सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे ने की इस्तीफे की पेशकश, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget