एक्सप्लोरर

मंत्री बदले हालात नहीं, आखिर हादसों की रेल पर कब लगेगी ब्रेक?

सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर हर साल रेल बजट में कई बड़े दावे और वादे किए जाते हैं. देश में बुलेट ट्रेन चलाने की बात हो रही है लेकिन सामान्य ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार निशाने पर है.

नई दिल्ली: देश में रेल दुर्घटनाओं में किसी की मौत अब एक सामान्य सी खबर हो गई है. रेल में सफर करने वालों की सुरक्षित यात्रा की उम्मीद कम हो गई है. रेल हादसों को लोगों ने अब अपनी नियति जैसा मान लिया है. आज सुबह भी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के पास रेल हादसा हुआ. सुबह करीब सवा चार बजे पटना जा रही वास्को डि गामा एक्स्प्रेस के तेरह डिब्बे पटरी से उतर गए.

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए. जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें बिहार के बेतिया के रहने वाले पिता और पुत्र शामिल हैं, तीसरे की पहचान नहीं हुई है. इन हादसों के बीच सवाल बना हुआ है कि आखिर हादसों की इस रेल पर ब्रेक कब लगेगी?

  • रेल हादसों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो एक जनवरी 2017 से 24 नवम्बर 2017 के बीच कुल 35 रेल हादसे हुए जिनमें 82 लोगों की मौत हुई. इस साल दो बड़े रेल हादसे हुए जिसमें करीब 61 लोगों की मौत हो गई. पहला बड़ा हादसा 22 जनवरी को आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में हीराखंड एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 39 लोगों की जान गई.c3dd51b7-4a63-475b-8d75-51f0966efb92
  • साल का दूसरा बड़ा हादसा 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ. उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और 156 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मोदी सरकार बनने के बाद अब तक कुल मिलाकर 367 छोटे बड़े हादसे हो चुके हैं. सुरेश प्रभू को रेल हादसों की वजह से ही मंत्रालय से हाथ धोना पड़ा.
  • सुरेश प्रभु के जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काबिल मंत्री पीयूष गोयल को रेलवे का सारथी बनाया. लेकिन मंत्री बदलने से हालात नहीं बदले. पीयूष गोयल ने 3 सितम्बर को रेल मंत्रालय का कामकाज संभाला. पीयूष गोयल के रेल मंत्री बनने के बाद चार बड़े रेल हादसे हुए. सात सितंबर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. ट्रेन हावड़ा से जबलपुर जा रही थी.

piyush-goyal75921

इस दुर्घटना के कुछ घंटे बाद ही राजधानी दिल्ली मिंटो ब्रिज के पास रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद उसी दिन महाराष्ट्र के खंडाला में एक मालगाड़ी की दो बोगी पटरी से उतर गई. इसके बाद आज एक फिर रेल हादसे का शिकार हुई है, वास्को डि गामा एक्स्प्रेस के तेरह डिब्बे पटरी से उतर गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget